कांग्रेस का गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ प्रदर्शन:कलेक्टर को दिया राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन, इस्तीफा देने की रखी मांग

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बाबा साहब भीम राव अंबेडकर को लेकर दिए गए बयान के बाद भरतपुर में कांग्रेस और सर्व समाज लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। आज कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट के सामने अमित शाह के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान कलेक्ट्रेट के बाहर पुलिसकर्मी तैनात रहे। उन्होंने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को कलेक्ट्रेट के अंदर जाने से रोका। कांग्रेस जिला अध्यक्ष दिनेश सूपा ने बताया कि हम अमित शाह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के खिलाफ बयानबाजी की है। उनके खिलाफ आज हमने राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर अमित यादव को ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में हमने अमित शाह को बर्खास्त करने की मांग की है। साथ ही उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में भी बीजेपी के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से इस्तीफा देने की मांग की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *