कांग्रेस का दावा-एसआईआर में भाजपाइयों को मनमानी की छूट:सिंहदेव व जरींता बोले-विशेष लोगों के नाम काटने की साजिश, समय बढ़ाने की भी रखी मांग

सरगुजा में कांग्रेस की प्रदेश सह प्रभारी जरींता लैतफलांग एवं पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर एसआईआर प्रक्रिया की समीक्षा की। सिंहदेव ने बैठक में कहा कि मतदाता सूची त्रुटिपूर्ण है एवं इसमें सुधार की जरूरत है, लेकिन एसआईआर में एक राजनैतिक दल से जुड़े लोगों को छूट दी जा रही है। कुछ विशेष लोगों के नाम सूची में न जुड़े इसके लिए राजनैतिक दल के लोग सक्रिय हैं। बैठक में छत्तीसगढ़ कांग्रेस की सह प्रभारी जरींता जैतफलांग ने दो दिनों के सरगुजा संभाग के प्रवास का अनुभव साझा करते हुए कहा कि किसान धान की कटाई, मिसाई एवं समितियों में लाने में व्यस्त हैं। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र के लोगों से संपर्क किया, जिसमें ग्रामीणों ने बताया कि वे एसआईआर का फॉर्म नहीं भर सके हैं। एसआईआर के लिए समय सीमा बढ़ाई जानी चाहिए। लोकसभा, विस प्रभारियों ने बताए अनुभव
बैठक में उपस्थित लोकसभा, विधानसभा एवं ब्लॉक प्रभारी एवं सहप्रभारी सहित कांग्रेस के सभी सांगठनिक ब्लॉक के अध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष मौजूद थे। एसआईआर को लेकर पदाधिकारियों ने अपने अनुभव साझा किए। सिंहदेव ने कहा कि गणना प्रपत्र को भरने में मतदाताओं को कई प्रक्रियागत परेशानियां आ रही हैं। इससे उन्हें निजात मिलना चाहिए और पूरी प्रक्रिया में अतिरिक्त समय देना चाहिए। सिंहदेव ने कहा कि अंदर ही अंदर यह प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है कि चिह्नांकित लोगों का नाम मतदाता सूचि में न जुड़े। उन्होंने कहा कि उस विशेष राजनैतिक दल के कार्यकर्ताओं को विशेष संरक्षण देते हुए यह अभयदान दिया गया है कि आप नाम कटवाईये उपर अपने लोग बैठे हैं। छत्तीसगढ कांग्रेस की सहप्रभारी जरीता लैतफलांग ने कहा कि दौरे में किसानों से जानकारी मिली कि गणना प्रपत्र उनके घरों तक पहुंचा ही नहीं है। कई किसानों ने एसआईआर की पूरी प्रक्रिया से अनभिज्ञता जाहिर किया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से ऐसे सभी मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ना सुनिश्चित करने का आह्वान किया। कांग्रेस नेताओं को दी गई बूथ की जिम्मेदारी
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने सरगुजा जिले के सभी प्रमुख कांग्रेस नेताओं को उनके बूथ पर एसआईआर की प्रक्रिया की जिम्मेदारी दी है। पूर्व डिप्टी सीएम भी अंबिकापुर विधानसभा के बूथ क्रमांक 128 का कार्य देखेंगे। पूर्व केबिनेट मंत्री अमरजीत भगत सीतापुर विधानसभा के बूथ क्रमांक 195 का कार्य देखेंगे। इसके साथ ही सभी वरिष्ठ नेताओं से कार्यकर्ताओं तक को बूथों की जवाबदेही दी गई है। 14 दिसंबर को रामलीला मैदान में बड़ी रैली
बैठक के दौरान पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने जानकारी दी है कि 14 दिसंबर को कांग्रेस पार्टी रामलीला मैदान में वोट चोर गद्दी छोड़ चरणबद्ध आंदोलन के तहत दिल्ली के रामलीला मैदान में विशाल रैली करने जा रही है। इस दौरान इस अभियान के तहत पूरे देश के करोड़ों मतदाताओं से हस्ताक्षर कराकर एकत्र किए गए मांग पत्र को राष्ट्रपति को सौंपा जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *