कांग्रेस का दिल्ली में 14 को प्रदर्शन

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी भरतपुर के तत्वावधान में बुधवार को केंद्र की बीजेपी सरकार की नाकामियों के विरोध में 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली की तैयारियों के लिए बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नवनियुक्त जिला अध्यक्ष दिनेश सूपा ने की। बैठक में अतिथि बतौर संभाग प्रभारी पूर्व विधायक जीआर खटाना, जिला प्रभारी एवं पीसीसी महासचिव राजेश चौधरी सहित जिले के ब्लॉक अध्यक्ष, प्रकोष्ठ अध्यक्ष और वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिला अध्यक्ष दिनेश सूपा ने सभी अतिथियों का माला और साफा पहनाकर स्वागत किया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी राजेश चौधरी ने सभी ब्लॉक अध्यक्षों से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को दिल्ली रैली में भेजने का आह्वान किया। इस दौरान सूपा का अभिनंदन किया। जिलाध्यक्ष दिनेश सूपा ने कहा कि केंद्र की बीजेपी सरकार निर्वाचन आयोग पर दबाव डालकर बड़े पैमाने पर वोट चोरी करवा रही है, जो देश के लिए बड़ा धोखा है। संभाग प्रभारी खटाना ने भी सभी प्रकोष्ठ अध्यक्षों और प्रत्याशियों से तालमेल कर कार्यकर्ताओं की व्यवस्था बढ़ाने की अपील की।कार्यक्रम का संचालन संगठन महासचिव योगेश सिंघल ने किया तथा आभार वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुन्नी कप्तान ने किया। बैठक में बबीता शर्मा, दयाचंद पचौरी, पूर्व विधायक अमर सिंह जाटव, मनोज शर्मा, मुकेश जाटव, दाऊदयाल जोशी, हरजीत सिंह सांखला, रामेश्वर सैनी, राकेश पठानिया, राजू प्रधान, जगदीश बंजी, राजेश कटारा, बबलू , मुरारी मीणा आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *