कांग्रेस का पैदल मार्च, शहर-ग्रामीण अध्यक्ष, विधायक गाड़ी मे सवार:अमित शाह के इस्तीफे को लेकर राष्ट्रपति के नाम एडीएम को सौंपा ज्ञापन; करीब 2 घंटे लगा रहा जाम

अमित शाह के बयान के खिलाफ कांग्रेस जयपुर शहर-जयपुर ग्रामीण कांग्रेस की ओर से मंगलवार को पैदल मार्च निकाला गया। हालांकि इस पैदल मार्च जयपुर शहर कांग्रेस के अध्यक्ष आर आर तिवाड़ी और जयपुर ग्रामीण के अध्यक्ष गोपाल मीणा, विधायक अमीन कागजी गाड़ी में सवार रहे। इनके आगे पैदल पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास और कांग्रेस महिला कार्यकर्ता बैनर लेकर कलेक्ट्रेट ऑफिस तक पहुंचे। कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर पर आपत्तिजनक और असम्मानजनक टिप्पणी संसद में की थी। जिसका कांग्रेस का हर कार्यकर्ता विरोध करता हैं और अमित शाह से गृह मंत्री पद से इस्तीफे की मांग करता है। बैरिकेड्स पर चढ़े कार्यकर्ता इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने गृहमंत्री अमित शाह की ओर से माफी मांगने की तख्तियां लेकर प्रदर्शन में शामिल हुए। इस दौरान युवा कांग्रेस कार्यालय से कलेक्ट्रेट सर्किल पर जाम लग गया। प्रदर्शन के चलते यहां करीब 1 घंटे से ज्यादा जाम लगा रहा। कलेक्ट्रेट सर्किल पर पहुंचे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में घुसने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर इन्हें गेट पर ही रोक लिया। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड्स पर चढ़ कर जमकर हंगामा किया। ए़डीएम ने दरवाजे पर आकर लिया ज्ञापन पूर्व मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास, विधायक अमीन कागजी, जयपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष आर आर तिवाड़ी, जयपुर ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल शर्मा, पूर्व विधायक गंगा देवी ने गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम एडीएम को जिला कलेक्ट्रट के मुख्य दरवाजे पर ही ज्ञापन सौंपा। बता दें कि कांग्रेसी नेताओं ने मांग की थी कि यहां आकर ही एडीएम कांग्रेसी नेताओं से ज्ञापन लें, जिसके बाद एडीएम खुद कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार पहुंचे। खाचरियावास बोले- बीजेपी संविधान और बाबा साहेब से अपने को बड़ा मानती है प्रदर्शन में पैदल मार्च कर रहे पूर्व मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास ने बताया- अमित शाह देश और संविधान से बड़े नहीं है।बाबा साहेब का अपमान हुआ है, उन्हें माफी मांगनी चाहिए। वह माफी मांगेंगे तो बड़ा कहलाएंगे। लेकिन बीजेपी संविधान और बाबा साहेब से अपने को बड़ा मानती है। बीजेपी संविधान के विपरीत चल रही है। बीजेपी देश का ध्यान हटाने के लिए चला करके ऐसा कर रही है। बीजेपी लोगों में डर पैदा कर रही है कि हम ना तो हम बाबा साहेब अंबेडकर और संविधान से डरते। जो बाबा साहेब का बीजेपी ना अपमान किया उसकी जब तक माफी नहीं मांगी जाती तब तक यह विरोध रुकने वाला नहीं है। लेकिन संविधान के अनुसार चलने के लिए बीजेपी को देश मजबूर करेंगा। तिवाड़ी बोले यहा 140 करोड़ देशवासियों का अपमान वहीं कांग्रेस जयपुर शहर अध्यक्ष आर आर तिवाड़ी बोले- देश की संसद में भीमराव अंबेडकर जो भारत संविधान के निर्माता, भारत रत्न हैं, उन पर गृहमंत्री अमित शाह ने मखोल उड़ाया कि आज अंबेडकर-अंबेडकर कहना का फैशन हो गया। इससे अच्छा तो भगवान का नाम लो आपका उद्धार हो जाएगा। देश के करोड़ों हिंदू-मुस्लमान, सिक्ख, ईसाई, अगड़ा-पिछड़ा इस अपमान को बर्दाश्त नहीं करेगा। आज हम तमाम साथी राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दे रहे है। जिसमें गृहमंत्री को बर्खास्त करने की मांग कर रहे है। ये देश का अपमान है। भीमराव अंबेडकर का नहीं यह देश के 140 करोड़ लोगों का अपमान है। यहां देखें फोटोज

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *