कांग्रेस का प्रदर्शन आज

बालोतरा | बालोतरा जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से मनरेगा योजना से महात्मा गांधी का नाम हटाने एवं योजना को कमजोर करने की कथित साजिश के विरोध में बुधवार को जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। संगठन मंत्री ओम भाटिया ने बताया कि भाजपा-आरएसएस की ओर से महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) को कमजोर करने, महात्मा गांधी के नाम को हटाने तथा ग्रामीण जनता के रोजगार के कानूनी अधिकार को समाप्त करने की साजिश के खिलाफ यह विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। यह शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन दोपहर 12 बजे कलेक्टर कार्यालय बालोतरा के समक्ष आयोजित होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *