कांग्रेस का लुधियाना में संविधान बचाओ रैली की तैयारी पर मंथन

भास्कर न्यूज | लुधियाना कांग्रेस पार्टी 11 मई को संगरूर में संविधान बचाओ रैली तथा आगामी दिनों में लुधियाना में संविधान बचाओ रैली का आयोजन करेगी। कांग्रेस पदाधिकारियों ने रैली की सफलता के लिए वर्करों के साथ मीटिंग कर एकजुटता पर जोर दिया। कांग्रेस संगठन की ओर से रैली के लिए नियुक्त संयोजक गुरकीरत सिंह कोटली ने फिरोजपुर रोड स्थित होटल में वीरवार को लुधियाना के वरिष्ठ नेतृत्व के साथ बैठक की तथा महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। संयोजक गुरकीरत सिंह कोटली ने कहा कि संगरूर में संविधान बचाओ रैली को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में वर्कर व पदाधिकारी को पहुंचना होगा। इसके लिए कांग्रेस पदाधिकारी वर्करों के साथ मीटिंग करें। कहा कि गांव-गांव तक कांग्रेस को मजबूत करना है ताकि आगामी चुनावों में कांग्रेस जीत दर्ज कर सके। इस बैठक में जिला प्रधान संजय तलवार, मेजर सिंह मुल्लांपुर, शनदीप संधू, राकेश पाडे, जगतार सिंह जग्गा, विक्रम बाजवा, कामिल अमर सिंह, केके बावा मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *