बालोद| रविवार को राजीव भवन में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई। जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, नगर पालिका उपाध्यक्ष और जनपद पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर कांग्रेस प्रत्याशियों के साथ चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर ने कहा कि सभी जीते हुए प्रत्याशी संगठन के निर्णय का पालन करेंगे। बैठक में जिला पंचायत के प्रभारी कन्हैया अग्रवाल, बालोद नगर पालिका के प्रभारी डॉ. थानेश्वर पाटिला, पूर्व विधायक भैयाराम सिन्हा, पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णा दुबे, पूर्व पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा, रामजी भाई पटेल, पुरुषोत्तम पटेल, यज्ञदेव पटेल, रत्तीराम कोसमा मौजूद थे।


