कांग्रेस की बैठक में पारदर्शिता से चयन की उठी मांग:जिलाध्यक्ष के दावेदारों के 6 नाम भेजे जाएंगे दिल्ली, दो की बजाए बनेगा एक जिलाध्यक्ष

कांग्रेस के जिला अध्यक्ष के चयन के लिए चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान के तहत जोधपुर शहर के पदाधिकारी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जोधपुर शहर ऑब्जर्वर सुशांत मिश्रा ने पार्टी पदाधिकारियों को जिला अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया की जानकारी दी और उनसे फीडबैक भी लिया गया। बैठक में मंडल अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, जिला कार्यकारिणी, एआईसीसी के मेंबर, पूर्व मंत्री, महापौर, निगम नेता प्रतिपक्ष, वार्ड पार्षद, वार्ड पार्षद प्रत्याशी सहित पदाधिकारी शामिल हुए। इस बार उत्तर और दक्षिण को मिलाकर शहर का एक ही जिला अध्यक्ष बनाया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने जताया असंतोष बैठक के दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने संगठन की कार्यप्रणाली को लेकर असंतोष भी जाहिर किया। नगर निगम दक्षिण के वार्ड 72 से पार्षद प्रभु सिंह राठौड़ ने कहा कि वह सरदारपुर विधानसभा क्षेत्र से आते हैं लेकिन 5 साल तक पार्टी जिला अध्यक्षों ने कभी उनको पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिलवाया तक नहीं। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष का चयन पारदर्शी तरीके से किया जाना चाहिए। इस पर पार्टी पदाधिकारियों ने उन्हें समझाया। इस दौरान पार्टी ऑब्जर्वर सुशांत मिश्रा ने कहा कि कोई भी कार्यकर्ता उन्हें अपना फीडबैक दे सकता है। हर किसी को अपनी बात रखने का हक है। 6 नाम एआईसीसी को भेजें जाएंगे इसके बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि जिला अध्यक्ष का चयन पारदर्शी तरीके से किया जाएगा। इसके लिए 12 अक्टूबर तक बैठकर आयोजित की जाएगी। ऑब्जर्वर सिविल सोसाइटी व्यापारिक संगठन सहित विभिन्न संगठनों और पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और उनसे जिला अध्यक्ष जैन के लिए फीडबैक लेंगे। मिश्रा ने कहा कि जिला अध्यक्ष के लिए कोई भी पार्टी कार्यकर्ता आवेदन कर सकता है। इसके बाद मिले आवेदनों में से स्क्रुटनी करके 6 नाम को एटीसी को भेजा जाएगा। इसके आधार पर अंतिम रूप से एक नाम का अंतिम रूप देकर जिला अध्यक्ष का चयन किया जाएगा। मिश्रा ने कहा कि इस महीने के अंत तक जिला अध्यक्ष का चयन कर लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *