फल-सब्जी से भरा ट्रक पलटा, ड्राइवर सहित तीन घायल:बूंदी ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा, इलाज के लिए कोटा रेफर

बूंदी के देईखेड़ा थाना क्षेत्र में कोटा-लालसोट मेगा हाईवे पर मंगलवार शाम फल और सब्जी से भरा एक ट्रक बेकाबू होकर पलट गया। इस हादसे में ट्रक ड्राइवर सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद कोटा रेफर किया गया है। देईखेड़ा थाने के एएसआई विमल शर्मा ने बताया कि ट्रक लाखेरी से कोटा की ओर जा रहा था। आगे चल रहे एक वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास में ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और वह हाईवे से नीचे पलट गया। हादसे में उज्जैन (मध्य प्रदेश) निवासी चालक वीरेंद्र और जीवन गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, एक अन्य सवार अनिल को हल्की चोटें आई हैं। सभी घायलों को देईखेड़ा राजकीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद कोटा रेफर किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद ट्रक सड़क से नीचे गिर गया था। सूचना मिलने के काफी देर बाद एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। इससे पहले, हाईवे से गुजर रहे राहगीरों ने ट्रक में फंसे घायलों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया था और पुलिस व एम्बुलेंस को सूचना दी थी। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *