कांग्रेस के 140वीं स्थापना दिवस पर कांग्रेस भवन में स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया

भास्कर न्यूज| महामसुंद अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी की स्थापना की 140वीं वर्षगांठ के अवसर पर रविवार को महासमुंद कांग्रेस भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष द्वारिकाधीश यादव के द्वारा कांग्रेस पार्टी का ध्वजारोहण किया गया। जिलाध्यक्ष द्वारिकाधीश यादव कहा कि कांग्रेस पार्टी का 140 वर्षों का इतिहास देश की आज़ादी, संविधान की रक्षा, सामाजिक न्याय, समानता और जनकल्याण के लिए सतत संघर्ष का प्रतीक है। कांग्रेस ने हमेशा गरीब, किसान, मजदूर, महिला, युवा और वंचित वर्गों की आवाज़ बुलंद की है। केंद्र सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना को कमजोर एवं समाप्त करने की मंशा से नए कानून बनाए जा रहे हैं, जो गरीबों और ग्रामीण मजदूरों के अधिकारों पर सीधा हमला है। उन्होंने कहा कि मनरेगा ने ग्रामीण क्षेत्रों में करोड़ों परिवारों को रोजगार, सम्मान और आर्थिक सुरक्षा दी है, लेकिन वर्तमान सरकार इसे खत्म करने की साजिश रच रही है, जिसका कांग्रेस पार्टी पुरजोर विरोध करती रहेगी। कांग्रेस हर मंच पर मनरेगा और गरीबों के हक की लड़ाई लड़ेगी।खिलावन बघेल शहर अध्यक्ष,पूर्व बोर्ड उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ शासन,निखिलकांत साहू नगर पालिका अध्यक्ष,अमन चंद्राकर युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष देवेश साहू नगरपालिका उपाध्यक्ष, दाऊलाल चंद्राकर, सेवानलाल चंद्राकर, सुश्री दुर्गा सागर जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ,गणेश शर्मा,मनोज कांत साहू,लक्ष्मण पटेल पूर्व उपाध्यक्ष जिला पंचायत सीटू सलूजा जनपद सदस्य, सोमेश दवे, गुरमीत चावला, अमर चंद्राकर, जसबीर ढिल्लों, वीरेंद्र चंद्राकर, शाहबाज रजवानी जिला अध्यक्ष एनएसयूआई, दिव्येष चंद्राकर, अन्नू चंद्राकर आदि शामिल रहे। नव नियुक्त महिला प्रकोष्ठ शहर अध्यक्ष सोनम रामटेके को सम्मान, प्रतीक भेंट कर सम्मानित किया गया कार्यक्रम के दौरान नव नियुक्त महिला प्रकोष्ठ शहर अध्यक्ष सोनम रामटेके का पुष्पगुच्छ एवं सम्मान प्रतीक भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष द्वारिकाधीश यादव जी ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिला शक्ति के बिना संगठन मजबूत नहीं हो सकता और कांग्रेस पार्टी में महिलाओं की भूमिका हमेशा निर्णायक रही है। सोनम रामटेके,हेमलता निषाद पार्षद,भरत सिंह ठाकुर,हरदेव ढिल्लों,जावेद चौहान,सुनील चंद्राकर,डॉ.तरुण साहू,हर्षित चंद्राकर, तबरेज खान,देवेश शर्मा,गोपीचंद तारक, टोमन सिंग कागजी मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *