कांग्रेस छत्तीसगढ़ में 36 धड़ों में बंट चुकी….BJP:गुटबाजी में जुटे कांग्रेस नेता, पीढ़ियों के लिए इकट्‌ठा किया धन; आलाकमान ने पर्यवेक्षक किए नियुक्त

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में गुटबाजी-विवाद और उसके बाद पर्यवेक्षकों की नियुक्ति होने पर बीजेपी के नेताओं ने तंज कसा है। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता शताब्दी पांडेय ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का मूल उद्देश्य सिर्फ भ्रष्टाचार करना और जनता के धन पर डाका डालना है। इसी कारण जनता ने कांग्रेस को नकार दिया है और 2014 के बाद से यह पार्टी देश के कुछ राज्यों तक ही सीमित होकर रह गई है। बीजेपी प्रवक्ता पांडेय ने कहा कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस पूरी तरह बिखर चुकी है और आंतरिक कलह अब सार्वजनिक मंचों पर साफ दिखाई दे रही है। कांग्रेस नेताओं के बीच मंच से ही माइक खींचने जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं। पार्टी के बड़े नेता अपने लिए धन तो इकट्ठा कर चुके हैं, लेकिन कार्यकर्ताओं की कोई इज्जत नहीं है। यही कारण है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी हताशा और निराशा फैल चुकी है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस में अपने ही प्रत्याशियों को हराने वाले बागियों को वापस पार्टी में शामिल कर नेता प्रतिपक्ष तक बना दिया जाता है। वहीं, अपने ही कार्यकर्ताओं को स्लीपर सेल और चमचे कहकर अपमानित किया जाता है। इससे साफ है कि कांग्रेस में कार्यकर्ताओं का कोई सम्मान नहीं बचा है। बीजेपी प्रवक्ता का दावा है, कि कांग्रेस छत्तीसगढ़ में 36 धड़ों में बंट चुकी है। इसे संभालने के लिए कांग्रेस नेतृत्व को 17 आब्जर्वर तक नियुक्त करने पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के सामने अब धर्म और तुष्टीकरण की राजनीति के बीच चयन की स्थिति है, जिसके चलते वे भी कांग्रेस से दूरी बना रहे हैं। बीजेपी नेत्री ने तंज सका है, कि

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *