जालंधर| जालंधर के हलका नॉर्थ में भारतीय जनता पार्टी ने अपनी स्थिति मजबूत करते हुए कांग्रेस को करारा झटका दिया है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व सीपीएस केडी भंडारी तथा मंडल-2 के अध्यक्ष कुलवंत शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारी संख्या में युवाओं ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामा। इस मौके पर भंडारी ने कहा कि भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता का परिणाम है। पार्टी में शामिल होने वालों में गगू, चिराग, दिव्यांशु, निखिल, गौरव बेदी, रोहित बेदी और अन्य कई युवा शामिल रहे। इस मौके पर तरुण छाबड़ा, मन्हार पाशन और गुरदीप सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता भी उपस्थित थे।


