कांग्रेस जिलाध्यक्ष गरासिया ने लोढ़ा से मुलाकात की:संगठन सुदृढ़ीकरण पर हुई विस्तृत चर्चा, कार्यकाल के लिए दी शुभकामना

सिरोही जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष लीलाराम गरासिया ने सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री के सलाहकार एवं पूर्व विधायक संयम लोढ़ा से मुलाकात की। यह मुलाकात उनके आवास पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन सृजन अभियान के तहत हुई। संयम लोढ़ा ने गरासिया को जिलाध्यक्ष नियुक्त होने पर बधाई दी और उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि संगठन सृजन अभियान कांग्रेस को गांव-ढाणी तक मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसमें जिलाध्यक्ष की भूमिका अहम होती है। मुलाकात के दौरान जिले में कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा देने, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और जनसंपर्क कार्यक्रमों को गति देने जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। दोनों नेताओं ने संगठनात्मक एकता और समन्वय को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया। गरासिया ने आश्वासन दिया कि वे कार्यकर्ताओं के सहयोग से जिले में संगठन को मजबूत करने और कांग्रेस के जनाधार को बढ़ाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। इस अवसर पर नगर पालिका के निवर्तमान अध्यक्ष वजिंग राम घांची, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष चंपालाल तीरगर, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रकाश मीणा, एनएसयूआई के पूर्व जिलाध्यक्ष कुशल सिंह देवड़ा, पूर्व पार्षद अल्पेश माली, किस्तूर घांची, राजेंद्र सिंह, अब्बास अली, दिनेश मीणा, मनोहर हिन्डोनिया, दशरथ सिंह, शहजाद अली और सुखवीर सिंह वेरा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *