कांग्रेस-जिलाध्यक्ष बोले- भाजपा गरीब के पेट पर लात मार रही:कहा- मनरेगा ग्रामीण भारत की जीवनरेखा, कल से श्रीगंगानगर में शुरू होगा विरोध-प्रदर्शन

केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा मनरेगा (MGNREGA) को कमजोर करने और नए VB-G RAM G बिल के जरिए बदलाव करने पर कांग्रेस देशभर में इसका विरोध कर रही है। वहीं, श्रीगंगानगर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष रुपिंदर सिंह कुंन्नर ने इस सम्बंध में शनिवार को कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आगामी दिनों में जिलेभर में विरोध-प्रदर्शन करने की जानकारी दी। जिलाध्यक्ष ने कहा- सरकार गरीबों के रोजगार पर लात मार रही है, जिसका कांग्रेस देशव्यापी स्तर पर विरोध करेगी। भाजपा सरकार ने मनरेगा को बंद करने की मंशा से यह बदलाव किए हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा- यह गरीब आदमी के पेट पर लात मारने का काम है। कांग्रेस इसका लगातार विरोध कर रही है और अब सड़कों पर उतरेगी। नरेगा बंद करने के विरोध में कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक विरोध-प्रदर्शन करेगी। रविवार से श्रीगंगानगर में होगा प्रदर्शन जिलाध्यक्ष ने बताया- रविवार को श्रीगंगानगर में कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध-प्रदर्शन करेंगे। कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं और मनरेगा के महत्व को बता रहे हैं। यह प्रदर्शन गरीब मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए है, क्योंकि मनरेगा ग्रामीण भारत की जीवनरेखा है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस के सह प्रभारी जिया उर रहमान भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि केंद्र के इन बदलावों से ग्रामीण मजदूरों का भविष्य खतरे में पड़ जाएगा। महात्मा गांधी के नाम से जुड़ी इस योजना का नाम बदलकर और प्रावधानों में कटौती कर सरकार गरीब विरोधी रुख अपना रही है। कांग्रेस का यह अभियान पूरे देश में फैल रहा है, ताकि मनरेगा की गारंटी बरकरार रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *