कांग्रेस जिला अध्यक्ष रविंद्र त्यागी के खिलाफ हुई नारेबाजी:नवनियुक्त कांग्रेस कार्यकारिणी को कांग्रेस कार्यालय में नहीं मिली अनुमति, नई कार्यकारिणी का स्वागत बाहर किया

कोटा के गुमानपुरा स्थित कांग्रेस कार्यालय में आज कोटा दक्षिण कांग्रेस ब्लॉक ए और बी के कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस में नव नियुक्त कार्यकर्ताओं के स्वागत का कार्यक्रम आयोजित किया गया।कांग्रेस जिलाध्यक्ष रविंद्र त्यागी द्वारा कार्यालय की चाबी न सौंपने के कारण यह कार्यक्रम कार्यालय के बाहर ही करना पड़ा। कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त सदस्यों को माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस घटनाक्रम के चलते कोटा में कांग्रेस पार्टी दो गुटों में बटी हुई नजर आई। एक ओर पार्टी के वरिष्ठ नेता जिलाध्यक्ष रविंद्र त्यागी का समर्थन कर रहे हैं, जबकि दूसरी ओर, युवा और महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उनके खिलाफ नाराजगी देखी गई। कार्यालय के बाहर ही बैनर पोस्टर लगाकर किया कांग्रेस कार्यकर्ताओं का स्वागत अनुराग गौतम ने बताया कि हम कांग्रेस जिलाध्यक्ष रविंद्र त्यागी की कड़ी निंदा करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ भेदभाव किया जा रहा है, जिससे संगठन में असंतोष बढ़ रहा है। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष शालिनी गौतम ने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पहले से योजना बनाई गई थी कि नए कार्यकर्ताओं का स्वागत कांग्रेस कार्यालय में किया जाएगा, लेकिन हमें वहां अनुमति नहीं दी गई। इस फैसले से कार्यकर्ताओं में गहरा असंतोष फैल गया, और उन्होंने कार्यालय के बाहर ही जिलाध्यक्ष रविंद्र त्यागी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस घटना पर नाराजगी जताई है। इस विवाद के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेतृत्व से इस मामले में दखल देने की मांग की है। फिलहाल, जिलाध्यक्ष रविंद्र त्यागी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *