कांग्रेस नेताओं ने निकाली 5 किमी तक रैली:संविधान रक्षक अभियान की शुरुआत, भाजपा और केंद्र सरकार पर साधा निशाना

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के एससी विभाग की ओर से गुरुवार को डूंगरपुर जिले में संविधान रक्षक अभियान का आगाज हुआ। इसके तहत सीमलवाड़ा क्षेत्र में रैली निकाली गई। वहीं, अभियान के माध्यम से संविधान की रक्षा को लेकर जागरूक किया गया। कांग्रेस नेताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार व भाजपा पार्टी पर जमकर निशाना भी साधा। कांग्रेस एससी विभाग के राष्ट्रीय समन्वयक व पीसीसी प्रवक्ता डॉ. शंकर यादव ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के एससी विभाग की ओर से संविधान रक्षक अभियान 26 नवंबर से दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम से शुरुआत हुई थी। अभियान का गुरुवार को डूंगरपुर जिले में आगाज किया गया, जिसमें कांग्रेसी नेता सीमलवाड़ा कस्बे में विश्वनाथ महादेव मंदिर के सामने एकत्रित हुए इसके बाद संविधान रक्षक अभियान के तहत रैली निकाली गई। रैली में एससी विभाग के राष्ट्रीय समन्वयक व पीसीसी प्रवक्ता डॉ. शंकर यादव, पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा, अखिल भारतीय महिला कांग्रेस विधि कोऑर्डिनेटर निमिषा भगोरा, ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश भोई सहित कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल हुए। रैली सीमलवाड़ा से शुरू होकर विभिन्न गांवों से होते हुए पीठ कस्बे में जाकर सम्पन्न हुई। रैली के माध्यम से आमजन को संविधान रक्षक अभियान के प्रति जागरूक किया गया। एससी विभाग के राष्ट्रीय समन्वयक व पीसीसी प्रवक्ता डॉ. शंकर यादव ने संविधान को लेकर केंद्र सरकार व भाजपा नेताओं पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा की देश में आज संविधान खतरे में है। केंद्र सरकार देश की संवेधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग करते हुए विपक्षी दलों के नेताओं को टारगेट कर रही है। उन्होंने कहा की केंद्र सरकार व भाजपा संवैधानिक मूल्यों को खत्म करने में अमादा है। कांग्रेस पार्टी संविधान को बचाने के लिए देश में सांप्रदायिक सद्भाव, एकता, अखंडता, भाईचारे की भावना को कायम रखने के लिए ये अभियान चला रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *