केरल में प्रदेश कांग्रेस कमेटी (KPCC) कार्यालय का वीडियो वायरल है। इसमें गलत तरीके से राष्ट्रगान गाते सुना जा सकता है। कार्यक्रम में पार्टी के कई सीनियर लीडर और अन्य नेता शामिल हुए थे। इनमें ए. के. एंटनी, वी. एम. सुधीरन, दीपा दास मुंशी और पलोडे रवि जैसे नेता शामिल हैं। वायरल वीडियो 1 मिनट 14 सेकेंड का है। कार्यालय कैंपस में सभी नेता मौजूद नजर आ रहे हैं। झंडावंदन के बाद सभी को राष्ट्रगान के लिए सावधान की मुद्रा में खड़े होने का कहा जाता है। जैसे ही राष्ट्रगान शुरू होता है, इसकी पहली पंक्ति को गलत गाया गया। यह पूरा कार्यक्रम टीवी चैनलों पर लाइव चल रहा था। जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, उसके बाद सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेताओं किरकिरी हुई। हालांकि कांग्रेस की ओर से इस पर किसी तरह सफाई नहीं आई।


