रांची| प्रतिपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने पाकुड़ में गंभीर अपराध के आरोपी बेलाल शेख के साथ कांग्रेस नेता तनवीर आलम का इफ्तार पार्टी में शामिल होने पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा है कि महेशपुर, पाकुड़ में बेलाल शेख के खिलाफ आर्म्स एक्ट और अटेम्प्ट टू मर्डर जैसे गंभीर आरोपों में मामला दर्ज है। जिस अपराधी को पकड़ने में पाकुड़ पुलिस सफल नहीं हुई, वह स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में कांग्रेस नेता तनवीर आलम के साथ इफ्तार में शामिल हो रहा है। यह स्थिति सिर्फ कानून-व्यवस्था पर ही नहीं, बल्कि प्रशासन की नीयत और निष्पक्षता पर भी सवाल खड़े करती है।


