छत्तीसगढ़ के बेमेतरा कलेक्ट्रेट में मंगलवार को कांग्रेस नेता और ठेकेदार ने सुसाइड की कोशिश की। उन्होंने खुद पर पेट्रोल उड़ेल लिया और माचिस से आग लगाने की कोशिश की। लेकिन मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों बीच-बचाव करते हुए माचिस छीन लिया। जिसका वीडियो भी सामने आया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पीड़िता का नाम आरिफ बाठिया है। जो कि पेशे से ठेकेदार हैं। इसके अलावा वे राजनीति में भी एक्टिव हैं। आरिफ बाठिया जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव रह चुके हैं। हालांकि, वर्तमान में जिला कांग्रेस कमेटी भंग हो गई है। कांग्रेस नेता का आरोप है कि पिछले दो सालों से नवागढ़ में कृषि भवन का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। जिसका फाइनल पेमेंट 14 लाख रुपए के लिए बिल भी पेश किया गया है। लेकिन खाद्य मंत्री दयालदास का दबाव बताकर कृषि विस्तार अधिकारी फाइनल पेमेंट नहीं कर रहा है। इसी से परेशान होकर वह कलेक्ट्रेट में आत्मदाह करने पेट्रोल लेकर पहुंचा था। देखिए पहले ये तस्वीरें… जानिए क्या है पूरा मामला ? दरअसल, कांग्रेस नेता और ठेकेदार आरिफ बाठिया नानघाट के रहने वाला हैं। उन्होंने 2023-24 में नवागढ़ में कृषि भवन का निर्माण कराया था। निर्माण कार्य की कुल लागत 28.40 लाख रुपए है। जिसमें से अंतिम भुगतान 14 लाख रुपए अभी तक नहीं किया गया है। फाइनल बिल भी प्रस्तुत किया जा चुका है। लेकिन भुगतान अटका हुआ है। पीड़ित का आरोप है कि मंत्री दयालदास बघेल के दबाव का हवाला देकर नवागढ़ में पदस्थ कृषि विस्तार अधिकारी राकेश चतुर्वेदी फाइनल पेमेंट रोक रहे हैं। भवन हैंडओवर लेने से कृषि अधिकारी का इनकार आरिफ बाठिया का यह भी आरोप है कि कृषि विस्तार अधिकारी भवन हैंडओवर लेने से इनकार कर दिया है। जबकि भवन स्वीकृति के अनुसार पूर्ण किया जा चुका है और डेढ़ साल से अधिक समय बीत चुका है।कई बार कृषि विभाग के उपसंचालक बेमेतरा और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से संपर्क किया गया, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। कर्ज लेकर कराया गया निर्माण, बढ़ी परेशानी आरिफ ने बताया कि सरकारी भवन का निर्माण बाजार से कर्ज लेकर और क्रेडिट पर सामग्री खरीदकर किया गया है। अब सामग्री सप्लायर लगातार भुगतान के लिए दबाव बना रहे हैं। जिससे वह मानसिक रूप से बेहद परेशान हो चुका है। पीडब्ल्यूडी ने बताई भुगतान में अड़चन की वजह नवागढ़ लोक निर्माण विभाग के एसडीओ आरके शर्मा ने स्पष्ट किया कि जब तक कृषि विभाग के अधिकारी भवन का हैंडओवर लेकर संतुष्टि प्रमाण पत्र जारी नहीं करेंगे, तब तक लोक निर्माण विभाग की ओर से फाइनल भुगतान किया जाना संभव नहीं है। पुलिस के हवाले किया गया ठेकेदार इस मामले में नवागढ़ लोक निर्माण विभाग के एसडीओ आरके शर्मा ने बताया कि जब तक कृषि विभाग के अधिकारी ठेकेदार से भवन निर्माण के संबंध में हैंड ओवर नहीं लेंगे और संतुष्टि प्रमाण पत्र जारी नहीं करेंगे तब तक फाइनल पेमेंट लोक निर्माण विभाग से हो पाना संभव नहीं है। इधर, घटना के बाद ठेकेदार को कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। ……………………………. यह खबर भी पढ़ें… पूर्व-विधायक के करीबी ने नहीं दिए 57-लाख,मालगाड़ी के सामने कूदा: पेटी कॉन्ट्रैक्टर का दाहिना हाथ कटा, दुकानदारों-मजदूरों को पेमेंट करना था; हालत गंभीर छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में ठेकेदार से 57 लाख रुपए नहीं मिलने पर युवक ने मालगाड़ी के सामने कूदकर सुसाइड की कोशिश की। इस घटना में उसका दाहिना हाथ कट गया। गंभीर हालत में उसे निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। पढ़ें पूरी खबर…


