कांग्रेस नेता रेहाना रियाज ने भाजपा पर बोला जुबानी हमला:बोलीं- जनता गौण हुईं, उद्योगपतियों को सबकुछ दिया जा रहा

कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव रेहाना रियाज शुक्रवार को जोधपुर पहुंचीं, जहां कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। पूर्व विधायक मनीषा पंवार के नेतृत्व में उनका स्वागत-अभिनंदन किया गया। जोधपुर पहुंचने पर रेहाना रियाज ने मीडिया से बातचीत करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा का “कांग्रेस मुक्त भारत” का सपना कभी साकार नहीं होगा। कांग्रेस बेहद मजबूत पार्टी है और भाजपा जो दिन में यह सपना देख रही है, वह महज दिवास्वप्न है, जो कभी पूरा नहीं होगा क्योंकि कांग्रेस हमारे डीएनए में है। यह 140 साल पुरानी पार्टी है, जिसे खत्म करने की सोच रखना ही गलत है। कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने का मिल रहा मौका उन्होंने कहा कि कांग्रेस में धीरे-धीरे बदलाव होते हैं। मेरे जैसे लोग जो जमीन स्तर से उठे हैं, उनको अगर राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी ने मौका दिया है। कांग्रेस के जो कार्यकर्ता लगातार काम काम कर रहे हैं उन्हें अवसर मिलता है। कांग्रेस 140 साल पुराने पार्टी है और उसकी उसमें बदलाव में टाइम तो लगता है। राहुल गांधी जी दिन रात मेहनत करते हैं। पद यात्रा से आम आदमी की समस्याओं को समझ रहे हैं तो कांग्रेस को कमजोर होने की बात ही नहीं है। उन्होंने कहा कि बीजेपी की बात पर प्रतिक्रिया देना बेकार है क्योंकि वह जो बोलते हैं, उनको खुद को पता नहीं है हम क्या बोल रहे हैं । आज सत्ता के नशे में आकर वह कुछ भी बोल सकते हैं। वह सारा कुछ वह काम कर रहे हैं जो कांग्रेस ने इस देश को एक रखने के लिए जो कुछ किया था, उसका सारा उल्टा कर रहे हैं। इस देश के लिए कांग्रेस ने जो कुछ भी संजोकर रखा था, वह सारा मिटा रहे हैं। उद्योगपतियों को दिया जा रहा सबकुछ
रेहाना रियाज ने कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह गुजरात से हैं। अंबानी और अडानी भी गुजरात से है। दो गुजरात के नेता, दो गुजरात के उद्योगपतियों को देश बेच रहे हैं। इससे बड़ी शर्मिंदगी क्या है? बाकी देश की जनता गौण हो चुकी है और दो लोगों के लिए पूरे देश को बेच रहे हैं और इनको सबक जनता ही सिखाएगी। जनता की हक में आम लोगों के लिए हमारे पुराने नेताओं ने जो किया है उसको बेचने का काम यह कर रहे हैं । अरावली बचाने के लिए खड़ी हुई जनता अरावली पर बोलते हुए उन्होंने कहा- पार्लियामेंट में वंदे मातरम् पर जो बहस कराई उसमें आने वाली पंक्ति “सुजलाम सुफलाम” का यदि भाजपा नेताओं को सही अर्थ पता होता, तो वे कभी ऐसे कार्य नहीं करते। धरती का श्रृंगार है वह फूलों से , फलों से, जल से और पहाड़ से है उसको नष्ट करने का जो आधुनिक दुशासन की तरह करने का काम इन्होंने जो किया है तो राजस्थान सहित जहां-जहां से अरावली गुजरती है वहां जनता खड़ी हो गई कृष्ण की तरह। ये लोग देश की जनता के लिए नहीं सोच रहे, ये अपने उद्योगपति मित्रों को अपने सोच रहे हैं देश की जनता के लिए यह नहीं सोच रहे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पर्यावरण, संविधान और देश की मूल भावना की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी। इस दौरान शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार वर्मा, पूर्व अध्यक्ष नरेश जोशी ,फिरोज खान, धनपत गुर्जर, राकेश चौधरी, महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव रूबीना खान सहित कांग्रेस महिला नेता विजयलक्ष्मी पटेल, रेखा लोहिया, मुन्नी देवी गोदारा, फरजाना चौहान, दिव्या गहलोत, दि सपना सांखला, शबनम अब्बासी, अंजुला रोपिया, अनीता कुमारी आदि मौजूद रहीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *