विदिशा में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस सेवा दल ने श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया। अहमदपुर चौराहे पर स्थित डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संविधान की रक्षा करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर संविधान को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने संविधान को बचाने के लिए संघर्ष करने का भी ऐलान किया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहित रघुवंशी ने कहा कि जो लोग संविधान को कुचलने का प्रयास करेंगे, उन्हें करारा जवाब दिया जाएगा। 14 तारीख को दिल्ली में होने वाले ‘वोट चोर गद्दी छोड़ो’ कार्यक्रम में सभी कांग्रेसजन शामिल होंगे। कांग्रेस नेता रणधीर सिंह ठाकुर ने राहुल गांधी के संदेश का उल्लेख किया कि डॉ. अंबेडकर के बनाए संविधान देश में लागू रहना चाहिए। भाजपा इसे बदलना चाहती है, लेकिन कांग्रेस का हर कार्यकर्ता कसम खाता है कि संविधान को कभी खत्म नहीं होने देगा। सेवा दल अध्यक्ष रामराज दांगी ने राहुल गांधी के आह्वान पर 14 तारीख को सभी कांग्रेसजनों के दिल्ली कूच करने और ‘वोट चोर गद्दी छोड़ो’ आंदोलन में भाग लेने की बात कही।


