कांग्रेस ने किसानों की 10 सूत्रीय मांगें रखीं:अशोकनगर में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा, बिजली MSP सहित अन्य मांगें रखीं

अशोकनगर में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। पार्टी ने अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम संयुक्त कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और किसानों को राहत देने की मांग की। ज्ञापन में मक्का फसल की एमएसपी पर 2400 रुपये प्रति क्विंटल में खरीदी की मांग की गई। कांग्रेस ने कहा कि चुनाव के दौरान सरकार ने धान को 3100 रुपये प्रति क्विंटल खरीदने का वादा किया था, जबकि वर्तमान में मंडियों में यह 2100 से 2700 रुपये प्रति क्विंटल पर बिक रहा है। 10 घंटे बिजली उपलब्ध कराने की मांग पार्टी ने धान को घोषित दर पर खरीदने और सोयाबीन किसानों को भी एमएसपी का लाभ देने की मांग उठाई। कांग्रेस ने किसानों को सिंचाई के लिए दिन में 10 घंटे बिजली उपलब्ध कराने की मांग की। पार्टी ने कहा कि सरकार ने दिन में बिजली देने की घोषणा की थी, लेकिन किसानों को आज भी रात में ही सिंचाई करनी पड़ती है। साथ ही यूरिया खाद सोसायटियों के माध्यम से पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराने व ट्यूबवेल-मोटर के हॉर्स पावर बढ़ाए जाने से बढ़े बिजली बिलों में सुधार की बात भी कही गई। ज्ञापन में मांग की गई कि गेहूं, चना, मसूर व मूंग की तर्ज पर अब मक्का, सोयाबीन, धान और उड़द फसलों का भी पंजीयन कर उपार्जन केंद्र बनाए जाएं, ताकि किसानों को एमएसपी मिल सके। मंडियों में तुलाई के बाद दूर वेयरहाउसों तक परिवहन और भुगतान में देरी पर आपत्ति जताई गई। कांग्रेस ने मांग की कि जहां तौल हो, वहीं भुगतान किया जाए और किलोमीटर के हिसाब से किसानों को भाड़ा दिया जाए। प्रदर्शनकारियों ने एक्स्ट्रा ट्रॉली पर अतिरिक्त पैसा वसूली बंद करने की भी मांग की। पार्टी ने जिला प्रशासन से किसानों की समस्याओं पर जल्द कार्यवाही करने की अपील की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *