कांग्रेस ने धान खरीदी केंद्रों पर किया प्रदर्शन:बीजापुर में किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के धान उपार्जन केंद्रों पर किसानों को हो रही समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी बीजापुर ने नैमेड धान खरीदी केंद्र पर धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर किसानों को तत्काल राहत प्रदान करने की मांग की है। मुख्यमंत्री को सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया है कि धान उपार्जन केंद्रों में प्रतिदिन 5000 क्विंटल धान खरीदा जाए। किसानों को समय पर टोकन जारी नहीं किए जा रहे हैं, जिससे उन्हें परेशानी हो रही है। जिले के सभी उपार्जन केंद्रों पर बारदानों (बोरों) की कमी है, जिसके कारण किसान अपना धान नहीं बेच पा रहे हैं। किसानों से अवैध शुल्क वसूली का आरोप ज्ञापन में यह भी बताया गया है कि किसानों के धान बेचने के लिए निर्धारित रकबे को कम कर दिया गया है। इसके अलावा वन भूमि पट्टाधारियों से धान की खरीदी नहीं की जा रही है, जिससे किसान परेशान हैं। उपार्जन केंद्रों पर किसानों को सोसाइटी के बारदानों में धान भरने या प्रति कट्टा 3 रुपए और प्रति क्विंटल 7.50 रुपए हमाली शुल्क नकद देने के लिए मजबूर किया जा रहा है। शुल्क न देने पर धान खरीदी न करने की धमकी भी दी जा रही है। धान खरीदी में षड्यंत्र का आरोप विधायक विक्रम मंडावी ने ज्ञापन सौंपते हुए आरोप लगाया कि “भाजपा सरकार किसानों से धान खरीदी नहीं करने का षड्यंत्र रच रही है।” उन्होंने इन समस्याओं का तत्काल निराकरण कर किसानों को राहत देने की मांग की। जिला कांग्रेस कमेटी ने शासन-प्रशासन से उपरोक्त सभी समस्याओं का तत्काल समाधान कर किसानों को राहत प्रदान करने की मांग दोहराई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *