कांग्रेस ने प्रदेश निकाय चुनाव पर घोषणा पत्र जारी किया:रायगढ़ में कांग्रेस जिलाध्यक्ष बोले- हार के डर से रायगढ़ निकाय चुनाव में मुख्यमंत्री को रोड शो करना पड़ा, स्थानीय संकल्प पत्र भी जारी होगा

छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के साथ रायगढ़ में भी निकाय चुनाव के लिए प्रदेश का घोषणा पत्र जारी किया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष शहर व ग्रामीण के साथ ही अन्य कांग्रेस के नेताओं की उपस्थिति में यह जन घोषणा पत्र जारी हुआ। जिला कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष अनिल शुक्ला ने बताया कि 34 बिंदुओं में यह घोषणा पत्र है और इसे एक साथ पूरे प्रदेश में जारी किया गया है। इसमें हर पहलुओं को ध्यान पर रखा गया है। महिलाओं, युवाओं के साथ ही शहर विकास के लिए बहुत सारे काम किए जाएंगे। इसमें उन्होंने बताया कि प्रत्येक निकाय में विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए सर्व-सुविधायुक्त निःशुल्क लायब्रेरी भी खोला जाएगा। साथ ही घोषणा पत्र में महिला सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस कंट्रोल रूम के साथ सामंजस्य कर सभी चौक-चौराहों व स्कूल-कॉलेज के समीप में सीसीटीवी कैमरा लगाने की व्यवस्था किए जाने बात कही है। तालाबों के सौंदर्यीकरण की करेंगे पहल
प्रदेश के जन घोषणा पत्र में कहा गया है कि तलाबों का संरक्षण व सौन्दर्याकरण के लिए विशेष पहल की जाएगी। घाटो व तालाबों में महिलाओं के लिए चेजिंग रूम बनाए जांएगे। शहरी व्यापारिक क्षेत्रों में महिला प्रसाधन की व्यवस्था, सर्वसुविधायुक्त ऑटो रिक्शा ई-रिक्शा के लिए पार्किंग व चार्जिंग की व्यवस्था, श्रद्धांजली राशि योजना के बीपीएल कार्डधारियों को 2000 रूपए से बढ़ाकर 5000 रूपए किए जाने समेत 34 अन्य बिंदुओ पर घोषणा पत्र जारी किया गया है।
जिलाध्यक्ष बोले- मुख्यमंत्री को रायगढ़ आना पड़ा
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनिल शुक्ला ने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा हार के खौफ से जबरदस्त डरी हुई है। हार का खौफ इन्हें इतना डरा रहा है कि इन्हें पहले उपमुख्य मंत्री अरुण साव को यहां आना पड़ा। भाजपा प्रत्याशियों का मनोबल गिरता देख आनन फानन में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को मजबूरन रोड शो करना पड़ा। उन्होंने कहा कि देखा जाए तो कमजोर महापौर प्रत्याशी के कारण भी भाजपा बैकफुट पर है, जो न जनसंवाद कर पा रहे हैं और न ही मीडिया से रूबरू होकर कोई वक्तव्य दे पा रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *