कांग्रेस ने भाजपा पर लगाया बिरनपुर की घटना में सांप्रदायिक हिंसा का आरोप

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव बिरनपुर में हत्याकांड की घटना और सांप्रदायिक हिंसा फैलाने के मामले में कांग्रेस ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाया है। रविवार को एक प्रेसवार्ता लेकर कांग्रेसियों ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा सीबीआई द्वारा विशेष अदालत में जार्चशीट पेश करने से साफ हो गया है कि चुनावी लाभ लेने भाजपा ने षड़यंत्र रचा था। इस षड़यंत्र को जनता तक पहंुचाने पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर खुज्जी विधायक भोलाराम साहू, शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा व जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष भागवत साहू ने प्रेसवार्ता लेकर जानकारी दी। विधायक भोलाराम साहू ने कहा बिरनपुर हत्याकांड हिंसा में सीबीआई ने चार्जशीट में विवरण दिया है। जिसमें स्पष्ट है घटनाक्रम दो बच्चों के झगड़े से शुरू होकर दो परिवारों तक फिर दो समुदायों का झगड़ा बन गया। घटना में राजनैतिक षडयंत्र नही था। भाजपा सरकार ने तय किया था कि जांच के बिन्दु में घटना के बाद के राजनैतिक षडयंत्र होता तो भाजपा बेनकाब हो जाती। भाजपा ने तत्कालीन कांग्रेस सरकार और कांग्रेस पार्टी पर जो आरोप लगाया वह झूठा था। सीबीआई की चार्जशीट ने भाजपा का काला चेहरा सामने रख दिया। एक समाज को कांग्रेस के खिलाफ भड़काने प्रयास किया। घटना के लिए जिन्हें जिम्मेदार मान कर गिरफ्तारी की गई वह सही थी कुलबीर सिंह छाबड़ा ने कहा भाजपा फर्जी वोटिंग, हत्याकांड, दंगा कर जनता के जनमत को किनारे कर, सांप्रदायिकता को बढ़ा रही है। सत्ता की चाह रख मामूली विवाद को सांप्रदायिक बनाने का प्रयास किया। सीबीआई की जांच में साफ हुआ कि उस समय कांग्रेस ने जो कार्रवाई की, घटना के लिए जिम्मेदार मानकर जिनकी गिरफ्तारियां की वह सही थी। भाजपा ने कांग्रेस पर तुष्टिकरण का झूठा और मनगढ़ंत आरोप लगाया था। बिरनपुर मामला भाजपा की साजिश थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *