कांग्रेस ने ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान चलाया:टीकमगढ़ में हस्ताक्षर अभियान, 5 करोड़ हस्ताक्षर का लक्ष्य

टीकमगढ़ के जतारा नगर परिषद में रविवार को कांग्रेस पार्टी ने ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान के तहत हस्ताक्षर अभियान चलाया। इस दौरान नगर के लोगों से हस्ताक्षर कराए गए। कार्यक्रम में खरगापुर विधायक चंदा सिंह गौर और कांग्रेस प्रदेश महासचिव किरण अहिरवार मौजूद रहे। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सचिन जैन ने बताया कि यह अभियान राहुल गांधी के नेतृत्व में देशभर में चलाया जा रहा है। 15 सितंबर से 15 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान में रैलियां, पुतला दहन, धरना प्रदर्शन और हस्ताक्षर अभियान जैसे कार्यक्रम शामिल हैं। जतारा में इसी कड़ी में हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया गया। कांग्रेस प्रदेश महासचिव किरण अहिरवार ने जानकारी दी कि 15 अक्टूबर तक देशभर में 5 करोड़ लोगों से हस्ताक्षर कराने का लक्ष्य है। इन हस्ताक्षर प्रपत्रों को चुनाव आयोग को सौंपा जाएगा। इसके माध्यम से लोकसभा और विधानसभा चुनावों में कथित ‘वोट चोरी’ का विरोध जताया जाएगा और वोट चोरी करने वाले राजनीतिक दलों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी। अहिरवार ने बताया कि जतारा में बड़ी संख्या में नगरवासियों ने हस्ताक्षर कर अपना विरोध दर्ज कराया। पार्टी संगठन के निर्देशानुसार, आगे भी विभिन्न माध्यमों से विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *