बालोद| कांग्रेस ने माघ मेले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को शाही स्नान से रोके जाने और उनके साथ दुर्व्यवहार किए जाने की कड़ी निंदा की है। कांग्रेस नेता चंद्रेश हिरवानी ने कहा कि यह घटना सनातन धर्म और हिंदू संतों का अपमान है। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पिछले 40 वर्षों से नियमित रूप से शाही स्नान करते आ रहे हैं, लेकिन इस बार उन्हें इस परंपरा से रोक दिया गया। शाही स्नान एक अखंड परंपरा है और भाजपा सरकार द्वारा इसे रोका जाना सरकार के हिंदू विरोधी चरित्र को दर्शाता है।


