खड़गपुर | खड़गपुर शहर के गोलबाजार इलाके में स्थित कांग्रेस कार्यालय में स्व ज्ञानसिंह सोहनपाल का 101 वीं जयंती मनाई गई। ज्ञानसिंह खड़गपुर शहर में चाचाजी के नाम से विख्यात थे। वे कांग्रेस नेता व खड़गपुर सदर विधानसभा से दस बार विधायक बने थे। चाचा जी के 101 वीं जयंती के अवसर पर खड़गपुर में सेवा और जनकल्याण को समर्पित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जरूरतमंदों के बीच 400 सर्दियों के कपड़े वितरित किए गये। कार्यक्रम का उद्देश्य ठंड के मौसम में गरीब एवं असहाय लोगों को राहत पहुंचाना रहा। कार्यक्रम में अमल दास, खड़गपुर नगरपालिका अध्यक्ष कल्याणी घोष, पार्षद मधु कामी, अपर्णा घोष, रीता शर्मा, परमिता खड़गपुर युवा अध्यक्ष अमित शर्मा, आलोकेस महापात्रा, पार्षद, अनुश्री बेरा, अनिल दास, सचिन कुमार, हेमा चौबे, रविशंकर पांडेय, एमकेडीए के उपाध्यक्ष प्रदीप सरकार सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। वक्ताओं ने दिवंगत ज्ञान सिंह सोहनपाल के जनसेवा के योगदान को याद करते हुए बताया कि उनका जीवन समाज के प्रति समर्पण और सेवा की मिसाल है। उपस्थित नेताओं ने उनके दिखाए मार्ग पर चलकर समाज के कमजोर वर्गों की सहायता करने का संकल्प लिया।


