कांग्रेस ने 236 ब्लॉक में बनाए प्रभारी, मंडल-सेक्टर कमेटी का गठन करेंगे

कांग्रेस ने मंडल और सेक्टर कमेटियों के पुनर्गठन के लिए 236 ब्लॉक में प्रभारियों की तैनाती कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज की मंजूरी के बाद महामंत्री सकलेन कामदार ने नए प्रभारियों के नामों की सूची जारी की। रायपुर शहर के संत कबीर दास ब्लॉक में हिरेंद्र देवांगन को प्रभारी बनाया गया है। दीपक दुबे को माता कर्मा ब्लॉक, नीरज पांडेय को अरविंद दीक्षित ब्लॉक, आकाश तिवारी को खूबचंद बघेल ब्लॉक, मनोज कंदोई को शहीद पंकज विक्रम ब्लॉक, शैलेष नितिन त्रिवेदी को लक्ष्मीनारायण दास ब्लॉक, डॉ.अजय साहू को वल्लभ भाई पटेल ब्लॉक, प्रवीण साहू को भगत सिंह ब्लॉक, सुनील कुकरेजा को कन्हैयालाल बंजारी ब्लॉक, प्रमोद दुबे को गुरु घासीदास ब्लॉक, कन्हैया अग्रवाल को जवाहरलाल नेहरु ब्लॉक और महेंद्र छाबड़ा को अवंती बाई ब्लॉक का प्रभारी बनाया गया। वहीं रायपुर ग्रामीण के धरसीवां में मनोज तिवारी, अभनपुर में शिवसिंह ठाकुर, नवापारा में ब्रह्मानंद ठाकुर, आरंग में हितेंद्र ठाकुर, आरंग नगर में विराज चंद्राकर, तिल्दा नगर में आकाश वर्मा, बिरगांव नगर में पप्पू बंजारे, नवापारा राजिम में केशव चंद्राकर, तिल्दा ग्रामीण में सुनील महेश्वरी, खरोरा में गोपी साहू और चंद्रखुरी में रामधनी वर्मा को ब्लॉक प्रभारी बनाया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *