कांग्रेस पर वोट बैंक की राजनीति का आरोप:मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले- बाबासाहब अंबेडकर ने धारा 370 का विरोध किया लेकिन नेहरू ने लागू किया

मध्यप्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एक दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे। जहां मंगलवार को वे राजनांदगांव में आयोजित डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के कार्यक्रम में शामिल हुए। विजयवर्गीय ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी गलत नीतियों के कारण बाबासाहब विश्व प्रसिद्ध नेता नहीं बन पाए। उन्होंने बताया कि बाबासाहब ने कश्मीर में धारा 370 लगाने का विरोध किया था। अंबेडकर ने नेहरू को पत्र लिखकर चेतावनी दी थी कि इससे देश की आत्मा की मृत्यु हो जाएगी। लेकिन वोट बैंक की राजनीति के कारण नेहरू ने इसे लागू कर दिया। 14 से 25 अप्रैल तक भाजपा पखवाड़े के बता दें कि भाजपा 14 से 25 अप्रैल तक पखवाड़े के रूप में अंबेडकर जयंती मना रही है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि भाजपा पूरे देश में अंबेडकर जयंती को सेवा पखवाड़े के रूप में मना रही है। कार्यक्रम में महापौर मधुसूदन यादव ने आपातकाल का जिक्र करते हुए कहा कि इंदिरा गांधी ने एक लाख से अधिक लोगों को जेल में डालकर संविधान में अपने अनुकूल संशोधन किए। यादव ने स्पष्ट किया कि भाजपा डॉ. अंबेडकर के संविधान में कोई बदलाव नहीं करेगी। कई हस्तियों का किया गया सम्मान गोविंद राम निर्मलकर ऑडिटोरियम में आयोजित संगोष्ठी में समाज की विभिन्न हस्तियों को सम्मानित किया गया। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष रविंद्र रामटेक ने बताया कि इस अवसर पर समाज की विभिन्न ख्याति प्राप्त हस्तियों का सम्मान किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से कोति कुमार फूले, डीपी लोनहरे, पीएल वासनिक, नंदा मेक्रम, पुष्पलता गणवीर, मोड़ोलाल देवदास, युवराज डिडहरे, प्रतिमा बंजारे, कन्हैयालाल खोबरागड़े, निलेश रामटेक, आनंद मोडकर, नकुल महोबे का विशेष रूप से सम्मान किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *