कांग्रेस बोली- कोयला खदान में स्थानीय युवाओं को मिले मौका:चिरमिरी में कांग्रेसियों ने की GM से मुलाकात, सुविधाएं सुधारने की मांग

कांग्रेस नेताओं ने एसईसीएल (SECL) के महाप्रबंधक (जीएम) से मुलाकात कर चिरमिरी क्षेत्र में प्रस्तावित नई खदानों में स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की मांग की। उन्होंने चिरमिरी में मूलभूत सुविधाओं में सुधार के लिए भी एक ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष शिवांश जैन, नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष गायत्री बिरहा, कांग्रेस पार्षद और बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उन्होंने जीएम कार्यालय पहुंचकर अपनी मांगें रखीं। ज्ञापन में कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि चिरमिरी क्षेत्र में प्रस्तावित अंजल हिल प्राइवेट खदान के संचालन में स्थानीय युवाओं को अधिकतम रोजगार उपलब्ध कराया जाए। इससे क्षेत्र में लगातार बढ़ रही बेरोजगारी और पलायन की समस्या पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकेगा। खनन का असर स्थानीय क्षेत्र पर कांग्रेस नेताओं ने तर्क दिया कि खनन कार्यों का सीधा प्रभाव स्थानीय क्षेत्र, पर्यावरण और निवासियों पर पड़ता है। इसलिए इसका लाभ भी स्थानीय लोगों को मिलना चाहिए। उन्होंने एसईसीएल से अपेक्षा जताई कि कंपनी केवल खनन कार्य तक सीमित न रहे, बल्कि क्षेत्रीय और सामाजिक विकास में भी सक्रिय भूमिका निभाए। स्कूल, स्वास्थ्य, सड़क और पर्यावरण संरक्षण में निवेश की मांग ज्ञापन के माध्यम से एसईसीएल से स्कूलों की आधारभूत सुविधाओं में सुधार, स्वास्थ्य केंद्रों का सुदृढ़ीकरण, सड़क निर्माण, जल संरक्षण योजनाओं, कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रमों और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यों में ठोस निवेश करने की मांग की गई। कांग्रेस का मानना है कि इन योजनाओं से क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के साथ-साथ प्रशिक्षण के बेहतर अवसर मिल सकेंगे। एसईसीएल कॉलोनियों में सफाई व्यवस्था पर उठाए सवाल इसके अलावा एसईसीएल कॉलोनियों में बदहाल साफ-सफाई व्यवस्था का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि कॉलोनी क्षेत्रों में नियमित सफाई नहीं होने के कारण गंदगी आम हो गई है, जिससे नागरिकों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कंपनी से गार्बेज मैनेजमेंट सिस्टम लागू करने तथा नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि स्थानीय रोजगार, कॉलोनी की स्वच्छता और क्षेत्रीय विकास से जुड़ी मांगों की अनदेखी की गई, तो कांग्रेस आने वाले समय में जनहित में आंदोलनात्मक कदम उठाने को मजबूर होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *