कांग्रेस में नए जिलाध्यक्ष चयन की कवायद तेज:AICC ऑब्जर्वर की मौजूदगी में जिला स्तरीय मीटिंग, अब ब्लॉक स्तर से जुटाएंगे नाम फीडबैक

कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान के तहत शनिवार को गुप्तेश्वर रोड स्थित पंडित नवल किशोर शर्मा सामुदायिक भवन में एआइआइसीसी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में जिला स्तरीय मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें एआइआइसीसी पर्यवेक्षक अनिल भारद्वाज, पीसीसी महासचिव विधायक प्रशांत शर्मा, महासचिव देशराज मीणा, समन्वयक बेनीप्रसाद कटारा, सांसद मुरारीलाल मीणा, विधायक डीडी बैरवा, जिलाध्यक्ष रामजीलाल ओढ, पूर्व मंत्री ममता भूपेश, परसादी लाल मीणा, पूर्व विधायक जीआर खटाणा, ओपी हुडला, पूर्व जिला प्रमुख अजीत सिंह महुवा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। मीटिंग जिलाध्यक्ष चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा हुई। सांसद मुरारीलाल मीणा ने कहा – कांग्रेस पार्टी द्वारा पूरे देश में संगठन सृजन अभियान चलाया जा रहा है। पार्टी हाईकमान चाहता है कि सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष का चयन हो, हालांकि अब से पहले व्यक्ति विशेष के नजदीक लोग अध्यक्ष और पदाधिकारी बन जाते थे। वे पदाधिकारी पार्टी के वफादार नहीं होकर व्यक्ति विशेष के वफादार हो जाते थे। उन्होंने कहा- अबकी बार अपनाई गई प्रक्रिया से पदाधिकारी बनने वाला कार्यकर्ता किसी व्यक्ति विशेष का नहीं, बल्कि पार्टी का वफादार होगा। इसके लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेकर सर्वसम्मति से चयन किया जाएगा। जिलाध्यक्ष के लिए जिनके नाम सर्वसम्मति से सामने आएंगे, उनका ही पैनल में नाम जाएगा। बैठक में सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, प्रत्याशी, ब्लॉक, नगर, मंडल अध्यक्ष, एनएसयूआई, सेवादल, महिला कांग्रेस, सभी अग्रिम संगठनों के अध्यक्ष, प्रधान, उप-प्रधान, पंचायत समिति सदस्य, चेयरमैन, वाइस चेयरमैन पदाधिकारी मौजूद रहे। ब्लॉक स्तर पर होंगी मीटिंग इसके बाद अब विधानसभा स्तर पर संगठन सृजनात्मक बैठक होंगी। 5 अक्टूबर को दौसा और लवान, 6 अक्टूबर को लालसोट और रामगढ़ पचवारा, 7 अक्टूबर को बांदीकुई-ए और बांदीकुई-बी, 8 अक्टूबर को सिकराय और भांडारेज गढ़, 9 अक्टूबर को महवा और मंडावर में होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *