कांग्रेस-राजद के मंच से पीएम की मां पर की गई टिप्पणी अभद्र और शर्मनाक : आदित्य साहू

रांची|प्रदेश भाजपा महामंत्री आदित्य साहू ने गुरुवार को कहा कि कांग्रेस-राजद के वोटर अधिकार यात्रा के दौरान दरभंगा के मंच से प्रधानमंत्री की दिवंगत मां पर की गई टिप्पणी अभद्र और शर्मनाक है। इसकी जितनी निंदा की जाए कम है। नफरत में डूबे राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के मंच ने न केवल बिहार की संस्कृति का अपमान किया है, बल्कि पूरे देश की मातृ शक्ति का तिरस्कार किया है। भारत की संस्कृति में मां पूज्य होती हैं। मां को त्याग, तपस्या, संस्कार और ममता की सजीव प्रतिमूर्ति माना जाता है। ऐसे में मां का अपमान करना केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि संपूर्ण भारतीय सभ्यता और संस्कारों का अपमान है। कांग्रेस-आरजेडी को समझना चाहिए कि जिस मां ने गरीबी में रहकर बेटे को ईमानदारी, परिश्रम और राष्ट्रसेवा के संस्कार दिए, उसी मां के आशीर्वाद से आज भारत को विश्वपटल पर नई पहचान मिली है। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को इसके लिए अविलंब पूरे देशवासियों और देश की हर मां से माफी मांगनी चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *