भास्कर न्यूज | अमृतसर थाना डी-डिवीजन की पुलिस ने वार्ड नंबर 57 में आप वर्करों पर हमला कर पगड़ी उतारने के मामले में कांग्रेस वर्करों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान इंद्र, टीटू, शंकर, सहगल, रैम्बो, बुली, कद्दू निवासी कसतूरियां मोहल्ला के रूप में हुई है। जबकि इसमें एक अज्ञात युवक शामिल है। पुलिस को दी शिकायत में गुरिदंर सिंह निवासी बाबा बुढा जी नगर ने बताया कि शुक्रवार की रात सूचना मिली कि वार्ड में कांग्रेस उम्मीदवार की ओर से शराब बांटा जा रहा है। जिसके बाद उसके भाई ने मौके पर पहुंचकर उनका विरोध किया। जिसके बाद कांग्रेस उम्मीदवार ने फोन करके अपने वर्करों को बुला लिया। जिसके बाद झगड़ा हो गया। कांग्रेस वर्करों ने आप वर्करों से हाथापाई करते हुए पगड़ी को उतारा है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।


