कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल ने कबूतर को सिर पर बिठाया:दोस्ताना हमारा गाना गाया, सामने आया वीडियो

अजीब-गरीब करतब और विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल का एक और वीडियो सामने आया है। इसमें कांग्रेस विधायक जंडेल अपने सिर पर सफेद कबूतर को बिठाकर दोस्ताना हमारा गाने के बोल पर इधर-उधर टहल रहे हैं। बता दें कि विधायक बाबू जंडेल सुर्खियों में रहने के लिए इस तरह के अलग-अलग कारनामे करते रहते हैं। कभी वह सांप को गले में डाल लेते हैं, कभी ऊंट और घोड़े पर बैठकर गांवों में जनसंपर्क करने पहुंच जाते हैं, तो कभी पानी में तैरकर खुद को योग गुरु बताने लगते हैं। इस तरह के कई कारनामे वह कर चुके हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *