कांग्रेस स्थापना दिवस पर किया वरिष्ठ नेताओं का सम्मान:अरावली को बचाने के लिए निकाली पदयात्रा, BJP के खिलाफ की नारेबाजी

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के स्थापना दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय टोंक में निवर्तमान जिला अध्यक्ष हरिप्रसाद बैरवा की अध्यक्षता में स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान बैरवा ने पार्टी का ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का सम्मान किया गया, जिनमें फूलचंद चावला, हरिकिशन शर्मा, खलील, अशोक कुमार गुप्ता और अजीज कुरैशी शामिल रहे। विचार गोष्ठी में कांग्रेस की भूमिका पर चर्चा स्थापना दिवस के मौके पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी को संबोधित करते हुए हरिप्रसाद बैरवा ने कहा कि कांग्रेस केवल एक राजनीतिक दल नहीं है, बल्कि यह हर कमजोर, वंचित और मेहनतकश वर्ग के साथ खड़ी रहने वाली आवाज है। उन्होंने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से नफरत, अन्याय और तानाशाही के खिलाफ संविधान और सत्य की लड़ाई को और मजबूती से लड़ने का आह्वान किया। मनरेगा और अरावली को लेकर जताई चिंता हरिप्रसाद बैरवा ने कहा कि मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाया जाना एक सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है। उन्होंने अरावली पर्वतमाला को इतिहास, वर्तमान और भविष्य से जोड़ते हुए कहा कि कांग्रेस किसी भी कीमत पर अरावली को नष्ट नहीं होने देगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि अरावली पर्वत श्रृंखला जीवनदायिनी है और कांग्रेस पार्टी पर्यावरण, प्रकृति और जल संरक्षण के लिए पूरी तरह संकल्पबद्ध है। कांग्रेस नेताओं ने रखे अपने विचार इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष रामविलास चौधरी, नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सऊद सईदी, संगठन महासचिव दिनेश चौरसिया, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष हनुमान बेनीवाल, सेवादल अध्यक्ष अब्दुल खालिक, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष बरकत हसीन, पर्यावरण जिला अध्यक्ष आकाश बेरवा, युसूफ यूनिवर्सल, शिवजी राम मीणा, मूलचंद बेरवा और इम्तियाज़ खान सहित अन्य नेताओं ने कांग्रेस की विचारधारा पर अपने विचार रखे और भाजपा की मौजूदा नीतियों की आलोचना की। अरावली संरक्षण को लेकर शहर में पदयात्रा अरावली पर्वत श्रृंखला बचाने और भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी, शहर एवं देहात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी टोंक के संयुक्त तत्वावधान में जिला कांग्रेस कार्यालय से मुख्य बाजार होते हुए गांधी पार्क तक पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा के दौरान मनरेगा के नाम परिवर्तन और उसे कमजोर करने के आरोप लगाते हुए भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन रहे मौजूद जिला सोशल मीडिया प्रभारी जर्रार खान के अनुसार कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष सरपंच संघ हंसराज फागणा, फौजुराम मीणा, देहात ब्लॉक अध्यक्ष कैलाशी देवी मीणा, मिर्जा इरशाद बेग, राहुल सैनी, संपत गुर्जर, देवकरण गुर्जर, मुकेश गढ़वाल, युसूफ इंजीनियर, एहसान बाबा, अजीज कुरैशी, पार्षद मोहम्मद कमर, रामलाल, सेलीवाल, भारत वर्मा, ओसाफ खान, आमिर, फारूक, हरिकृष्ण शर्मा, अशोक गुप्ता, फूलचंद, कमलेश चावला सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *