कांच की बोतल से गला काटा:खून से लथपथ युवक को भाई अस्पताल लेकर पहुंचा, कोई मदद करने आगे नहीं आया

अलवर कोतवाली थाना क्षेत्र में अग्रसेन पुलिया ने नीचे गुरुवार रात करीब 8 बजे शराब ठेके पर तीन युवकों का झगड़ा हो गया। जिसमें दो युवकों ने युवक रविन्द्र के सिर व गले पर कांच की बोतल से हमला कर दिया। गले पर बड़ा घाव होने से खून से लथपथ हो गया। जिसे गंभीर हालत में अलवर जिला अस्पताल लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रैफर कर दिया गया। घायल युवक रविंद्र के बड़े भाई नरेंद्र ने बताया कि दाऊदपुर निवासी युवक रविंद्र अग्रसेन पुलिया के नीचे शराब ठेके पर शराब लेने गया था। तभी वहां उसका दीपू ओर पिल्लू नाम के युवकों से झगड़ा हो गया। उसके बाद दोनों युवकों ने रविन्द्र के सिर पर कांच की बोतल से हमला कर दिया। जिसके सिर व गले पर गंभीर चोट लगी है। जो खून से लथपथ हो गया। आसपास के लोग भी घायल को छुड़ाने नहीं आए। बड़ी मुश्किल से अस्पताल लेकर पहुंचा हूं। कोई मदद करने भी आगे नहीं आया। अब झगड़े का कारण पता नहीं चला है। शराब के नशे में झगड़ा किया है। युवक रविंद्र बेलदारी का काम करता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *