कांजी हाउस की मरम्मत कर उपयोग करें

धमतरी| गोकुलपुर से कलेक्टोरेट मार्ग में एक पुराना कांजी हाउस भवन है, जो आज वीरान पड़ा हुआ है। यदि नगर निगम इस भवन का मरम्मत कर दें तो यह फिर से उपयोगी साबित हो सकता है। मूक बधिर छात्रावास से यह भवन लगा है। सरकारी भवन उपेक्षित हाल में है। निगम प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए। भवन की मरम्मत कर उपयोग लायक बनाया जा सकता है। वार्ड पार्षद भी निगम प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करा चुके हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *