कांटाबनी में नौ कुंडीय गायत्री यज्ञ का कलश यात्रा के साथ हुआ शुभारंभ

चाकुलिया प्रखंड क्षेत्र के कांटाबनी गांव में बुधवार को प्रदीप महतो के घर परिसर में 9 कुंडीय गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ के शुभारंभ से पूर्व महिलाओं द्वारा पारंपरिक रूप से कलश यात्रा निकाली गई। इसके साथ ही गायत्री ध्वज (झंडा) का ध्वजारोहण भी किया गया। इस 9 कुंडीय गायत्री यज्ञ का विधिवत संचालन देव संस्कृति विश्वविद्यालय, शांतिकुंज हरिद्वार से सामाजिक परिवीक्षा पर आईं बहनों द्वारा किया गया। यज्ञ आचार्य के रूप में मानस्वी वर्मा (एमएससी यौगिक साइंस), शिवानी वर्मा (बीए संगीत) एवं शिखा पालीवाल (बीए संगीत) ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ संपन्न कराया। यज्ञ के समापन के पश्चात श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर राधा रमन महतो, निर्मला महतो, प्रसेन्नजीत महतो, प्रियंका महतो, मीनू महतो, छंदा महतो, अशोक महतो एवं रामचंद्र महतो ने गायत्री मंत्र की दीक्षा ग्रहण की। कार्यक्रम को सफल बनाने में गुरुदेव महतो, संजय महतो, जितेन महतो, चक्रधर महतो, चैतन्य महतो, मिथिला महतो, देवी महतो, बबीता महतो, संध्या महतो, सत्यवान महतो, ऊषा महतो, मनीषा महतो एवं शशांख महतो का विशेष सहयोग रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *