भास्कर न्यूज | कांटाबांजी कांटाबांजी में आगामी 28 और 29 अप्रैल को गुजराती समाज भवन में दो दिवसीय निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन मारवाड़ी युवा मंच विकास शाखा और बिजू महावीर जयपुर फुट सेंटर के संयुक्त प्रयास से किया जा रहा है। इस शिविर में आने वाले सभी मरीजों और उनके साथ एक सहयोगी के रहने और खाने की व्यवस्था मारवाड़ी युवा मंच की ओर से निःशुल्क की जाएगी। इस संबंध में एक तैयारी बैठक हरि भवन में आयोजित की गई, जिसमें अध्यक्ष निखिल अग्रवाल, सचिव नवनीत अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक मनीष जैन, अनुप जैन, नारायण जिन्दल सहित विकास शाखा के कई सदस्य उपस्थित थे।


