कांस्टेबल का शव नंदी ओवरब्रिज के नीचे मिला:देवघर पुलिस लाइन में तैनात थे, प्रारंभिक जांच में डूबने से मौत की आशंका

देवघर शहर के नंदन पहाड़ स्थित नंदी रेलवे ओवरब्रिज के नीचे एक युवक का शव मिला है। सुबह स्थानीय लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद घटनास्थल पर भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही देवघर एसडीपीओ अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में जसीडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू की। प्रारंभिक पूछताछ आसपास के लोगों से की गई। पूर्व वार्ड पार्षद आशीष पंडित ने बताया कि उन्हें सुबह शव मिलने की सूचना मिली थी, जिसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचित किया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में डूबने से मौत की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होंगे। पुलिस ने शव की शिनाख्त कर ली है। मृतक की पहचान राजू के रूप में हुई है, जो देवघर पुलिस लाइन में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत थे। कांस्टेबल का शव मिलने से पुलिस महकमे में भी हलचल है। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि कांस्टेबल राजू इस इलाके में कैसे पहुंचे और किन परिस्थितियों में उनकी मौत हुई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल कॉल डिटेल्स और परिजनों से पूछताछ जैसे बिंदुओं पर भी काम कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *