कांस्टेबल की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल ले जाते समय मौत:डूंगरपुर जीआरपी थाने में तैनात था, जांच में जुटी पुलिस

डूंगरपुर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी थाने में तैनात एक कॉन्स्टेबल की तबीयत बिगड़ने के बाद अचानक मौत हो गई। कॉन्स्टेबल जयपुर के जगतपुरा का रहने वाला है। उसे डूंगरपुर अस्पताल लाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सदर थाना हेड कॉन्स्टेबल गजराज सिंह ने बताया कि मदनलाल मौर्य पुत्र स्व. रघुनाथ मौर्य, निवासी मायापुरी जगतपुरा जयपुर की ओर से रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। इसमें बताया की उसका भतीजा राकेश मौर्य रेलवे स्टेशन जीआरपी थाने में कॉन्स्टेबल तैनात था। राकेश अपनी ड्यूटी पर काम कर रहा था। उसकी अचानक से तबीयत खराब हो गई। जिस पर जीआरपी थाने में तैनात अन्य सहयोगी उसे तुरंत डूंगरपुर अस्पताल लेकर आए, लेकिन राकेश की रास्ते में मौत हो गई। डॉक्टर ने भी जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना की जानकारी लेने के बाद जयपुर जगतपुरा में परिवार के लोगो को सूचना दी। जिस पर परिवार के लोग डूंगरपुर पहुंचे। पुलिस ने मामले में केस दर्ज करने के बाद पोस्टमॉर्टम करवाया। पुलिस घटना को लेकर जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *