काकोट में नई फायरिंग रेंज का शुभारंभ:डीडवाना-कुचामन पुलिस ने किया वार्षिक फायरिंग अभ्यास

डीडवाना-कुचामन में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के वार्षिक फायरिंग अभ्यास के लिए सरहद ग्राम काकोट में एक नई फायरिंग रेंज का शुभारंभ किया गया। यह रेंज जिला कलेक्टर द्वारा आवंटित भूमि पर पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर के निर्देशन में स्थापित की गई है। फायरिंग रेंज का उद्घाटन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, कुचामन, विमल सिंह नेहरा ने किया। उद्घाटन के बाद आयोजित वार्षिक फायरिंग अभ्यास में एक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, 10 हेड कॉन्स्टेबल और 29 कॉन्स्टेबल सहित कुल 40 पुलिसकर्मी शामिल हुए।
अभ्यास के दौरान, पुलिसकर्मियों ने एसएलआर, .38 बोर रिवॉल्वर और पम्प एक्शन गन का उपयोग करते हुए कुल 880 राउंड फायर किए। इस अवसर पर मौजूद अधिकारियों ने पुलिस बल की निशानेबाजी क्षमता, अनुशासन और सुरक्षा मानकों का बारीकी से अवलोकन किया। इस फायरिंग अभ्यास को नवसृजित डीडवाना-कुचामन जिले की संस्थागत मजबूती, पुलिस बल की प्रशिक्षण क्षमता और परिचालन दक्षता को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *