काजा में बनेगा 1.50 करोड़ का स्टेडियम:स्पीति में आइस हॉकी कप का टूर्नामेंट शुरू, स्पीड स्केटिंग में बच्चे भी दिखाएंगे कौशल

लाहौल-स्पीति के काजा में चार दिवसीय आइस हॉकी कप का शुभारंभ हो गया। इस मौके पर विधायक अनुराधा राणा ने घोषणा की कि काजा में 1.50 करोड़ रुपए की लागत से नया स्टेडियम बनेगा, जो क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों के लिए वरदान साबित होगा। टूर्नामेंट में स्पीति घाटी के चारों जोन – तोद, सेंटर, शाम और पिन से महिला-पुरुष खिलाड़ियों के साथ अंडर-18 वर्ग के खिलाड़ी भी हिस्सा ले रहे हैं। स्पीड स्केटिंग में अंडर-8, 12 और 16 आयु वर्ग के बच्चे भी अपना कौशल दिखाएंगे। प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने का अवसर मिलेगा। विधायक ने बताया कि पिछले 5 सालों से काजा में आइस स्केटिंग गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं और पिछले साल से आइस हॉकी स्पीति कप की शुरुआत हुई है। उन्होंने आइस हॉकी एसोसिएशन स्पीति को 1 लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की। इससे पहले भी एसोसिएशन को खेल उपकरणों के लिए 6 लाख रुपए दिए जा चुके हैं। साथ ही, सेंटर जोन काजा और तोद जोन क्याटो को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए 10-10 हजार रुपए की राशि प्रदान की गई। प्रदेश सरकार विभिन्न जिलों में खेल सुविधाओं के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। लाहौल-स्पीति के खिलाड़ियों ने आइस हॉकी सहित विभिन्न खेलों में जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *