कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:गर्लफ्रेंड के न कहने पर लाइव सुसाइड, कारोबारी बोला- पैसे गए, अब जिंदा रहकर क्या करूंगा

नमस्कार, कानपुर में कल (शनिवार) की बड़ी खबरें… पति ने लव-मैरिज के 4 महीने बाद ही पत्नी की हत्या कर दी। उसने खुद थाने जाकर सरेंडर किया। रोते हुए इंस्पेक्टर से बोला- साहब, मैंने अपनी पत्नी का गला घोट दिया। उसकी लाश घर पर कंबल में लिपटी पड़ी है। वहीं एक युवक गर्लफ्रेंड से VIDEO कॉल पर बात करते हुए फंदे से लटक गया। उसने कहा- आखिरी बार पूछ रहा हूं कि शादी करोगी कि नहीं? गर्लफ्रेंड ने जैसे ही मना किया, उसने सुसाइड कर लिया। यूपी में सबसे ठंडा कानपुर रहा। यहां का पारा 4°C दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले हफ्ते बारिश की संभावना जताई है। कानपुर की ऐसी ही 10 बड़ी खबरों से गुजरने के लिए ऊपर वीडियो पर क्लिक करें…। अब पढ़िए सिलसिलेवार 10 खबरें… 1. मुझसे शादी करोगी…मना करने पर फंदे से लटका:कानपुर में मरने से पहले वीडियो कॉल की; पिता बोले- हम बेटे को समझा नहीं पाए कानपुर में एक युवक गर्लफ्रेंड से VIDEO कॉल पर बात करते हुए फंदे से लटक गया। युवक ने गर्लफ्रेंड को कॉल किया और 23 मिनट तक उसे शादी के लिए मनाता रहा। कहा- आखिरी बार पूछ रहा हूं कि शादी करोगी कि नहीं? गर्लफ्रेंड ने जैसे ही मना किया, उसने सुसाइड कर लिया। थोड़ी देर बाद युवक का छोटा भाई और उसकी बहन ने कई बार कॉल की, लेकिन फोन नहीं उठा। अनहोनी की आशंका के चलते छोटा भाई घर पहुंचा, तो भाई फंदे पर लटकता मिला। मामला शुक्रवार शाम बजरिया थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर
2. लव मैरिज के बाद पत्नी की हत्याकर थाने पहुंचा:कानपुर में बोला- साहब, गला घोटकर मार डाला, लाश कंबल में पड़ी है कानपुर में पति ने लव-मैरिज के 4 महीने बाद ही पत्नी की हत्या कर दी। उसने खुद थाने जाकर सरेंडर किया। रोते हुए इंस्पेक्टर से बोला- साहब, मैंने अपनी पत्नी का गला घोट दिया। उसकी लाश घर पर कंबल में लिपटी पड़ी है। उसने बताया- वारदात के 4 घंटे बाद तक इधर-उधर भटकता रहा। भागने की कोशिश की, लेकिन बाद में सरेंडर करने का फैसला किया। यह सुनते ही थाने में अफरा-तफरी मच गई। पुलिसवालों ने उसे घेरकर पकड़ लिया। पढ़ें पूरी खबर 3. कानपुर की रात प्रदेश में सबसे ठंडी, पारा 4°C:अमृत भारत और तेजस समेत 20 ट्रेनें लेट; अगले दो दिनों में बारिश की संभावना कानपुर में कड़ाके की ठंड लगातार जारी है। शाम के समय से चली सर्द हवाओं ने मौसम को ठंडा कर दिया। रात में चली हवाओं ने गलन का एहसास कराया। प्रदेश में कानपुर की रात सबसे ठंडी रिकॉर्ड की गई। यहां 4°C पारा दर्ज किया गया। सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। CSA की ओर से जारी वेदर रिपोर्ट के अनुसार यह तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री कम है। ठंड से बचाव के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया। सुबह के समय निकलने वाले लोग गर्म कपड़ों को खुद को ढककर निकले। पढ़ें पूरी खबर 4. कानपुर-बेंगलुरु फ्लाइट अब सप्ताह में तीन दिन उड़ेगी:इंडिगो ने यात्रियों की कमी के कारण लिया निर्णय कानपुर से बेंगलुरु के लिए इंडिगो एयरलाइंस की सीधी उड़ान अब सप्ताह में केवल तीन दिन संचालित होगी। यात्रियों की संख्या में कमी को देखते हुए एयरलाइन ने यह निर्णय लिया है। यह उड़ानें अब मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को उपलब्ध रहेंगी। पहले यह फ्लाइट प्रतिदिन संचालित होती थी। एयरपोर्ट डायरेक्टर प्रदीप यादव ने इस बदलाव की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इंडिगो एयरलाइंस ने बेंगलुरु की फ्लाइट को सप्ताह में तीन दिन (मंगलवार, गुरुवार और शनिवार) चलाने का निर्णय लिया है। पढ़ें पूरी खबर 5. 14 लाख गवां दिए… इसलिए सुसाइड कर रहा हूं:शेयर मार्केट में किया था इंवेस्ट, पनकी में दोस्त के घर में लगाया फंदा पनकी में शेयर मार्केट में करीब 14 लाख रुपए गंवाने से परेशान स्क्रैप व्यापारी ने दोस्त के घर जाकर सुसाइड कर लिया। सुसाइड करने से पहले युवक ने दोस्त के साथ खाना बनाकर खाया था। दोस्त के काम पर जाने के बाद युवक ने घटना को अंजाम दिया। परिजनों ने बताया कि स्क्रैप व्यापारी के पिता ने जमीन खरीदने के लिए उसे पैसा दिया था, जिसे हारने से वह परेशान था। व्यापारी की जेब से एक पर्ची मिली जिसमें लिखा था कि मैं शेयर मार्केट में 14 लाख हार गया हूं, इसलिए आत्महत्या कर रहा हूं… मेरी मौत का जिम्मेदार मैं खुद हूं, इसमें किसी का दोष नहीं है। पढ़ें पूरी खबर 6. कानपुर में युवक को न्यूड करके पीटा:हैलट हॉस्पिटल में सिक्योरिटी गार्ड ने खींचा, प्रिसिंपल संजय काला बोले- युवक ने खुद ही कपड़े उतारे कानपुर के हैलट अस्पताल में युवक को न्यूड करके पीटने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में युवक को सिक्योरिटी गार्ड खींचकर ले जाते हुए दिख रहे हैं। हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वीडियो अस्पताल परिसर के अंदर का है या बाहर का।हैलट के नोडल अधिकारी डॉ. अनुराग राजोरिया ने कहा- ये वीडियो अभी का नहीं है। एक से 2 महीने पुराना हो सकता है। यह कन्फर्म नहीं है कि यह वीडियो अस्पताल के भीतर का है या परिसर के बाहर का, पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। पढ़ें पूरी खबर 7. संगठन महामंत्री बोले, निरस्त होगा पार्षदों का निलंबन:कानपुर में मेयर और पार्षदों के बीच चल रहा है विवाद, पार्षदों ने लखनऊ जाकर की मुलाकात मेयर और पार्षदों के बीच चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। नगर निगम से सस्पेंड हुए पार्षदों ने अब संगठन के प्रदेश महामंत्री धर्मपाल सिंह से मुलाकात की है और उन्हें सारे प्रकरण की जानकारी दी है। सस्पेंड पार्षदों के साथ 4 और भाजपा पार्षद उनसे मिले हैं। नगर निगम में बागी हुए सभी 6 पार्षदों ने प्रदेश संगठन मंत्री से मुलाकात की और उन्हें निगम में चलने वाले सारे प्रकरण की जानकारी दी। जिसके बाद उन्हें आश्वासन मिला है कि उनका सस्पेंशन निरस्त किया जाएगा। इसके साथ ही नगर निगम में चलने वाले सारे विवादों को खत्म किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर 8. कानपुर में 8वीं छात्रा के अपहरण की कहानी निकली फर्जी:स्कूल की जगह मंदिर चली गई थी, डांट के डर से गढ़ी झूठी कहानी कानपुर में 8वीं की छात्रा के किडनैपिंग की बात पुलिस की जांच में फर्जी निकली। जांच में पता चला कि छात्रा स्कूल जाने की बजाय वैष्णो मंदिर चली गई थी। देर होने पर परिवार वालों की डांट से बचने के लिए उसने अपहरण की झूठी कहानी गढ़ दी। पूरा मामला कल्याणपुर के आवास विकास 1 की है। शुक्रवार दोपहर कंट्रोल रूम में छात्रा के अपहरण के प्रयास की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में वरिष्ठ अधिकारियों ने एसीपी कल्याणपुर और स्थानीय थाना पुलिस को मौके पर भेजा। पढ़ें पूरी खबर 9. बिधनू थाने के पास भाजपा जिला मंत्री की पिटाई:डिप्टी सीएम की फोटो देख दबंगों ने गाड़ी तोड़ी, 5 बाइकों से आए थे कानपुर के बिधनू में दबंगों ने गाड़ी में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की फोटो देखकर भाजपा ओबीसी मोर्चा कानपुर ग्रामीण जिला मंत्री से मारपीट करने के साथ गाड़ी में तोड़फोड़ की है। जिला मंत्री ने थाने पहुंचकर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ आरोपियों को चिह्नित कर रही है। इसके बाद उनकी गिरफ्तारी करने की तैयारी में है। पढ़ें पूरी खबर 10. नवादा टोल प्लाजा पर आयकर विभाग का छापा:तीन दिन तक चलेगी जांच, मोबाइल जब्त कानपुर के शिवराजपुर स्थित नवादा टोल प्लाजा पर सुबह आयकर विभाग ने छापा मारा। लगभग 20 अधिकारियों और निजी सुरक्षाकर्मियों की टीम तीन गाड़ियों में सुबह 5 बजे टोल प्लाजा पहुंची। छापेमारी शुरू होते ही टीम ने जैमर लगाकर नेटवर्क प्रतिबंधित कर दिया और सभी कर्मचारियों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए। यह कार्रवाई गोपनीयता सुनिश्चित करने के लिए की गई। यह टोल प्लाजा बीआर गोयल नामक फर्म द्वारा संचालित किया जाता है। इस फर्म के देश भर में लगभग चार से पांच दर्जन टोल प्लाजा और अन्य प्रतिष्ठान हैं। जानकारी के अनुसार, आयकर विभाग ने फर्म के सभी प्रतिष्ठानों पर एक साथ छापेमारी की है। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *