कानपुर के युवक की हरियाणा में हत्या:पत्नी और मामा ने सिर कूचा, हाथ की नसें काटीं; घर से 500 मीटर दूर शव फेंका

कानपुर के मीरपुर का रहने वाला युवक की हरियाणा के गुरुग्राम में हत्या कर दी गई। पुलिस ने उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया है। युवक डिलीवरी बॉय था। पत्नी निजी सेक्टर में काम करती है। उसने यह वारदात अपने मामा के साथ मिलकर की। शनिवार की देर रात युवक का शव कानपुर लाया गया। युवक का शव बुधवार को गुरुग्राम के सेक्टर 10 में क्षत-विक्षत मिला था। पुलिस ने शव की तलाशी ली, जिसमें कानपुर के पते की बैंक की पर्ची मिली। पुलिस ने पर्ची के आधार पर रेल बाजार पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद शव की पहचान मीरपुर के नवाब पार्क के पीछे रहने वाले फैसल इदरीसी के रूप में हुई। फैसल के चचेरे भाई शादाब ने बताया कि आरोपी पत्नी उज्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही मामू आफताब और वारदात में शामिल लोगों की तलाश जारी है। शनिवार की रात 10:30 बजे फैसल का शव घर पहुचा। वहीं मौत की सूचना पर भारी संख्या में भीड़ मौजूद रही, जिसके बाद सुपुर्द-ए-खाक की तैयारी चलने लगी। यह 2 तस्वीर देखिए… विस्तार से जानिए पूरा मामला… कानपुर के थाना रेलबाजार के मीरपुर के नवाब पार्क के पीछे रहने वाले फरीद आलम जाजमऊ स्थित चूड़ीमील में मजदूरी करते हैं। परिवार में पत्नी चुन्नी और इकलौता बेटा फैसल इदरीसी (25) था। चचेरे भाई शादाब आलम ने बताया कि फरवरी 2023 में फैसल की शादी रिश्ते में लगनी वाली खाला की बेटी उज्मा के साथ हुई थी। शादी के 2 महीने बाद से उज्मा, उसकी मां यासमीन, भाई राजा विवाद करने लगे। जिसके बाद दोनों का विवाद कोर्ट पहुचा। दोनों ने बिना समझौता किए दोबारा साथ में किराए के मकान में रहने लगे। 8 महीने फैसल पत्नी के साथ क्षेत्र के कुम्हार मंडी में रहने लगा। बावजूद पत्नी उज्मा और उसकी मां यासमीन प्रताड़ित करने लगी। 8 महीने पहले उज्मा के दवाब बनाने पर फैसल कानपुर छोड़कर हरियाणा के गुरुग्राम सेक्टर 10 में शिफ्ट हो गया। उज्मा प्राइवेट सेक्टर में काम लगी और फैसल डिलीवरी मैन करने लगा। सिर कूचा, हाथ की नसें काटीं, गत्ते और पत्थर से शव को छिपाया
फैसल के चचेरे भाई शादाब ने बताया कि जब वह अपने भाई और फैसल के पिता फरीद के साथ मौके पर पहुचे। वहां जब पुलिस ने फोटो और वीडियो दिखाया तो उसमें फैसल के हाथ पैर बंधे थे, सिर को ईट से कूचा गया, हाथ की नशे कटी थी। इतना ही नहीं शव को छिपाने के लिए गत्ते का सहारा लिया गया। साथ ही पत्थरों से शव को छिपाया गया था। शव पूरी तरह से क्षत विक्षत था। ये हत्या योजना के तहत की गई, इसमें कई लोग शामिल है। दोनों आरोपियों के ख़िलाफ़ पुलिस ने हत्या का नामजद मुक़दमा लिखा है। पत्नी पर पराए पुरुष से संबंध की आशंका शादाब आलम ने बताया कि उज्मा किसी अन्य से बात करती थी। जिसका फैसल विरोध करता था, जिसपर आए दिन विवाद होता था। उज्मा और उसके परिजन वर्ष 2023 में शादाब को सड़क पर बेरहमी से पीटा था। शादाब ने बताया कि फैसल ने 22 दिसंबर को कॉल करके बताया था कि उज्मा और उसके मामू आफ़ताब मारपीट करके भगा दिया था। फैसल ने 23 दिसम्बर की दोपहर को कॉल करके 5 हज़ार रुपए मांगे थे। शाम होते ही उसका नंबर बंद बताने लगा। इसके बाद 23 दिसंबर से लेकर 29 दिसंबर तक फैसल का हालचाल लेने के लिए कॉल किया, लेकिन मामू आफ़ताब और सास यासमीन टालमटोल करती रही। गुरुग्राम पुलिस की सूचना पर जब मौके पर पहुंचे तो फैसल का मोबाइल और पल्सर बाइक गायब थी। शादाब ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोटकर और नसों से अधिक रक्त-रिसाव होने से मौत का कारण सामने आया है। शनिवार रात करीब 10:30 बजे फैसल का शव उसके घर कानपुर पहुंचा। मौत की सूचना पर भारी संख्या में लोग जमा हो गए। इसके बाद सुपुर्द-ए-खाक की तैयारियां शुरू की गईं। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *