कानपुर में ज्वैलरी शॉप से बिछिया का पैकेट चुराया, VIDEO:चोरी करते पकड़ी गई तो रोने लगी, बोली- मैंने कुछ नहीं किया

कानपुर में ज्वैलरी शॉप से एक महिला रंगेहाथ चोरी करते पकड़ी गई। दुपट्‌टे से चेहरा ढक कर दुकान पहुंची महिला ने ज्वैलर्स बिछिया खरीदने की बात कही, इस दौरान एक बिछिया का पैकेट अपने पर्स में रख लिया। बिछिया कम निकलने पर दुकानदार ने CCTV फुटेज खंगाला। इसमें महिला चोरी करते हुए पकड़ी गई। वीडियो में अपनी हरकत देखते ही महिला रोने लगी। बोली- मेरे मां-बाप नहीं है। मेरे छोटे बच्चे है। उन्हें जौनपुर में छोड़कर आई हूं। हालांकि महिला ज्वैलर्स को हर बार नई कहानी बता रही थी। पुलिस के पहुंचने के बाद जांच महिला के पास से पैकेट बरामद हुआ। 3 तस्वीरें देखिए… अब पूरा मामला पढ़िए हरवंश मोहाल में अंबे ज्वैलर्स की दुकान है। सर्राफ मनीष गुप्ता ने बताया- शनिवार शाम करीब 7 बजे वह दुकान पर थे। इस दौरान एक महिला दुपट्‌टे से चेहरा ढककर पहुंची। आने के बाद दुकान पर बैठी और कहा- बिछिया दिखाइए। इसके बाद मैं गद्दी पर बैठा रहा। वहां दुकान पर एक लड़का महिला को बिछिया दिखाने लगा। उसने एक डिब्बा खोला और बिछिया दिखाई। तभी महिला ने कहा- कुछ और दिखाइए। फिर लड़के ने दूसरा डिब्बा खोला। इसे देखने के बाद महिला ने कहा- मुझे कुछ पसंद नहीं आ रहा है। तभी सर्राफ मनीष ने कहा ठीक है। कोई बात नहीं। जब उन्होंने दोनों डिब्बों के वेट चेक किए तो उसमें बिछिया दिखाने से पहले और बाद का वेट अलग आया। इसके बाद उन्हें शक हुआ। उन्होंने महिला को तुरंत रोक लिया। इसके बाद CCTV फुटेज देखा तो महिला बिछिया का पैकेट निकालते नजर आई। जब मैंने महिला से पूछा तो वो मुकर गई। महिला होने के चलते हमने उसे कुछ नहीं कहा लेकिन मैंने पुलिस को सूचना दी। इस दौरान दुकान पर भी लोग जमा हो गए। पुलिस पहुंची तो तलाशी में निकला पैकेट सूचना पर पहुंची हरवंश मोहाल पुलिस ने महिला की तलाशी ली तो उसके पास से बिछिया का पैकेट बरामद हुआ। थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि पीड़ित दुकानदार की तहरीर पर कोपरगंज की रहने वाली महिला अनिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच-पड़ताल की जा रही है। ———————-
ये खबर भी पढ़ें…
बेटी हुई इसलिए मां ने छत से फेंककर मार डाला; गाजियाबाद में सिर की हड्‌डी 2 टुकड़ों में टूटी मिली गाजियाबाद में एक मां ने नवजात बेटी को पैदा होने के सिर्फ 45 मिनट बाद मार डाला। महिला ने जिस घर में बेटी को जन्म दिया, उसी घर की छत से बेटी को जिंदा फेंक दिया। बच्ची 20 फीट दूर पड़ोसी की छत पर गिरी। पढ़िए पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *