कानपुर में भूमाफिया के बेटे और उसके दोस्तों ने एक युवक को लात-घूसों से जमकर पीटा। आरोपियों ने युवक को 25 बार लात-घूसे मारे। फिर उसके कपड़े उतारकर उसे जूता चटवाया। जूता उसके चेहरे पर रगड़ा। इसके बाद अपने पैर छुआए। हाथ जोड़कर माफी मंगवाई। इस पूरी घटना का करीब 2 मिनट का वीडियो सामने आया है। दूसरे पक्ष ने भी मारपीट करने का आरोप लगाते हुए एक सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंपा। पुलिस ने दोनों पक्षों से 3 लोगों को हिरासत में लिया है। मामला कल्याणपुर कोतवाली क्षेत्र का है। अब सिलसिलेवार पढ़िए चेहरे पर 25 लात-घूसे मारे, कपड़े उतारे
आरोपी जिस युवक को नंगा कर पीट रहे हैं, वह कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गूबा गार्डन का रहने वाला है। वीडियो में युवक एक खंभे के पास बैठा है। नई बस्ती के शिवा विहार में रहने वाले कनक शुक्ला का बेटा मिलन शुक्ला, भूमाफिया लाली शुक्ला का बेटा आयुष शुक्ला और उसके साथी युवक को लात-घूसों से पीट रहे हैं। उसकी शर्ट भी फाड़ दी। इसके बाद उसकी गर्दन और चेहरे पर 25 बार लातें मारते हैं। वीडियो में दिख रहा है कि मिलन अपना जूता उतारता है। इसके बाद वह युवक को जूता चाटने के लिए कहता है। फिर उसके चेहरे पर जूता रगड़ देता है। इस दौरान युवक लगाता माफी मांगता रहता है। आरोपी युवक से लगातार सॉरी बोलने की बात कह रहे हैं। कह रहे हैं कि बोल सॉरी बोल, RJ भाई को सॉरी बोल। फिर युवक की शर्ट फाड़कर पैंट उतार देते हैं। इसके बाद घूसे-लात उसके चेहरे पर मारते हुए कहते हैं कि भाई के साथ मारपीट करेगा। मिलन मार जूता मार। तू मिलन से बोल कि भैया बहुत गलती हो गई, पैर छू उनके। डीसीपी वेस्ट दिनेश चंद्र त्रिपाठी का कहना है कि दोनों पक्षों के लोगों के बीच काफी समय से झगड़ा चल रहा है। दोनों पक्षों की ओर से शिकायत मिली है। दोनों ओर से 3 आरोपियों तुषार शुक्ला, आयुष शुक्ला और किन्ना को पुलिस ने पकड़ लिया है। DCP बोले- पीड़ित युवक लखनऊ में है
डीसीपी ने बताया कि पीड़ित युवक को फोन किया गया, तो उसने बताया कि वह लखनऊ में है। उन्होंने बताया कि रविवार रात पीड़ित युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर मिलन सिंह को घेर लिया था। उसके साथ मारपीट की थी। इस मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। इसमें कुछ लड़के मिलन सिंह की चप्पलों से पिटाई करते नजर आ रहे हैं। जब मिलन भागता है, तब उसकी कार पर पथराव कर देते हैं। मारपीट में मिलन सिंह के कान में चोट लगी है। इसके बाद पीड़ित युवक ने अपने साथ हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। यह वीडियो करीब एक साल पुराना है। वीडियो में क्या है, वो पढ़िए-
करीब 2 मिनट के वीडियो में आरोपी पीड़ित युवक से लगातार सॉरी बोलने की बात कह रहे हैं। आरोपी बोल रहे हैं कि बोल सॉरी बोल, RJ भाई को सॉरी पहले सॉरी बोल। फर उसकी शर्ट फाड़कर पैंट उतार देते हैं। इसके बाद घूंसे और लात उसके चेहरे पर मारते हुए कहते हैं कि भाई के साथ मारपीट करेगा। मिलन मार जूता मार। मिलन मार साले को, मिलन से बोल-भैया बहुत गलती हो गई, पैर छू। ———————–
ये खबर भी पढ़ें इंस्पेक्टर की मीनाक्षी से 3 दिन में 100 बार बातचीत, कॉल रिकॉर्ड ने खोले राज; पिता बोला- बेटी चिंता मत कर, छुड़ा लेंगे जालौन के कुठौंद थाने में तैनात इंस्पेक्टर अरुण कुमार राय (52) की मौत का राज गहराता जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, इंस्पेक्टर राय और महिला सिपाही मीनाक्षी शर्मा (28) के बीच 3 दिन में 100 से ज्यादा बार फोन पर बातचीत हुई। ज्यादातर वीडियो कॉल हैं। महिला सिपाही ने कुछ की रिकॉर्डिंग भी की है। पढ़िए पूरी खबर


