कानपुर में युवक ने दारोगा के खाते से निकाले 40000:मशीन में फंसा ATM कार्ड, मदद के नाम पर शातिर ने कर दिया खेल

कानपुर के चकेरी में एटीएम मशीन से रुपए निकालने गए दारोगा को शातिर ने 40 हजार रुपए खाते से पार कर दिए। दारोगा का एटीएम कार्ड मशीन में फंस गया। इस दौरान युवक ने कार्ड निकालने में मदद करने के बहाने उनका कार्ड बदल दिया। वहां से दारोगा के जाते ही शातिर ने खाते से 40 हजार रुपए निकाल लिए। बैंक के नंबर पर किया कॉल
अहिरवां संजीव नगर द्वितीय निवासी रामप्रकाश यादव दारोगा हैं और वर्तमान में प्रयागराज कुंभ मेले में उनकी ड्यूटी लगी है। रामप्रकाश के मुताबिक बीते मंगलवार रात को वह पत्नी सीमा के साथ कार से एक शादी समारोह में जाने के लिए घर से निकले थे। अभी रामादेवी पहुंचे ही थे कि वहां पर बैंक आफ इंडिया के एटीएम से रुपए निकालने लगे। इस दौरान उनका कार्ड मशीन में फंस गया। तभी वहां पहले से ही एक लड़का मौजूद था, जिसने वहां लिखे मोबाइल नंबर पर संपर्क करने की सलाह दी। इस बार दारोगा ने उस नंबर पर कॉल की तो बात करने वाले ने खुद को बैंक कर्मचारी बताकर कहा कि परेशान न हो अगले दिन ये ही से आकर अपना एटीएम कार्ड ले जाना। ठग की बात में आकर रामप्रकाश मौके से चले गए। इसके बाद चार बार में ठग ने खाते से 40 हजार रुपए निकल लिए। दारोगा रामप्रकाश के मोबाइल पर मैसेज आने के बाद उनको अपने साथ ठगी होने के पता चला। चकेरी में लिखाई रिपोर्ट
पीड़ित ने मामले की चकेरी थाने में दी। इसके बाद पुलिस ने दारोगा की तहरीर के आधार पर ठग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश करनी शुरू कर दी। चकेरी थाना प्रभारी अशोक कुमार दुबे ने बताया कि दारोगा की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *