कानपुर में विधायक बोलीं- पहले हम घूंघट में रहते थे:योगीजी ने बोलने का मौका दिया, रागिनी सोनकर ने कहा-अखिलेश महिलाओं के हितैषी

जगह- कानपुर, मौका- यूपी-उत्तराखंड की 56 महिला विधायकों की ट्रेनिंग का। सीएम योगी और विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना भी मौजूद रहे। महिला विधायकों ने भी मौके का भरपूर फायदा उठाया। बेबाकी से अपनी बात रखी। कानपुर की सीसामऊ से सपा विधायक नसीम सोलंकी ने कहा- बहुत सारी दिक्कतें हैं, जो सीएम तक नहीं पहुंच पातीं। लेकिन, आज हमें काफी कुछ सीखने को मिला। रागिनी सोनकर ने कहा- मैं तो सपा से विधायक हूं। हमारे अध्यक्ष हमेशा से महिलाओं के हितैषी रहे हैं। यूपी में क्राइम का लेवल कभी भी घटा नहीं है। सरकार को सोचना होगा, इसे कम कैसे करें। झांसी से विधायक रमा आरती निरंजन ने कहा- पहले हम लोग घूंघट में रहते थे, किसी भी सरकार ने ध्यान नहीं दिया। अब सब कॉमन हुआ है। सदन में बोलने का मौका दिया गया। उस दिन लगा कि हम सशक्त हो रहे हैं। रायबरेली से भाजपा विधायक अदिति सिंह ने कहा- भाजपा ने महिलाओं अपराध पर अकुंश लगाया है। मानना पड़ेगा जिस दिन से CM योगी ने शपथ ली है, महिलाओं के साथ होने वाली घटनाएं कम हो गई हैं। कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन के कार्यक्रम में सीएम योगी भी बोले। कहा- यूपी विधानसभा पिछले 3 सालों में नए-नए प्रयोग के बारे में जानी जा रही है। हमारी ई-विधानसभा पेपरलेस है। ई-प्रणाली लागू करने में हम देश में नंबर वन हैं। हम विधानसभा में एक साथ बैठते हैं। तब हम समाज के बारे में सोचते हैं। जो सुधरता नहीं, उसे प्रकृति सुधार देती है। कार्यक्रम में यूपी की 48 और उत्तराखंड की 8 महिला विधायक शामिल हुईं। कार्यक्रम से जुड़ी पल-पल की अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *